Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

महबूबा मुफ्ती के तिरंगे वाले बयान पर मचा हंगामा – भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा फहराने पहुँचे लाल चौक

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2020, सोमवार। कश्मीर पुलिस ने सोमवार को श्रीनगर के लाल चौक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। भारत माता के जय के जयघोष लगाते हुए ये कार्यकर्ता श्रीनगर लाल चौक में स्थित क्लाक टॉवर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश कर रहे थे। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ये कार्यकर्ता ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते और शहर में तिरंगा फहराते दिख रहे हैं।

महबूबा के बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कुपवाड़ा से श्रीनगर तक तिरंगा यात्रा निकाली। कुपवाड़ा के भाजपा कार्यकर्ता श्रीनगर की मशहूर लाल चौक पहुंचे और तिरंगा फहराने की कोशिश की। तिरंगा फहराने के लिए आए ये कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे बुलंद करते हुए बार-बार कह रहे थे कि कश्मीर भारत का अंग है। इसे कोई जुदा नहीं कर सकता।

पुलिस में हिरासत में लिए गए तीन भाजपा कार्यकर्ताओं में कुपवाड़ा जिला भाजपा प्रवक्ता मीर बशारत, मीर इश्फाक और अख्तर खान शामिल हैं। बशारत ने कहा कि लाल चौक में तिरंगा फहराने के पीछे उनका मकसद गुपकार डिक्लेरेशन फॉर पीपुल्स अलायंस में शामिल डॉ फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला समेत गठबंधन के अन्य सभी सदस्यों को यह संदेश देना है कि कश्मीर में केवल तिरंगा फहराया जाएगा। हिरासत में लिए गए तीनों भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस स्टेशन कोठीबाग में रखा गया है।

 कश्मीर के कई राजनीतिक दलों ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करने और उसे राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए गुपकार डेक्लेरशन फॉर पीपुल्स अलायंस का गठन किया है। उन्होंने केंद्र सरकार की इस कार्रवाई को असंवैधानिक करार देते हुए एक साथ लड़ने का फैसला किया है। संगठन के प्रधान डाॅ फारूक ने यह जोर देकर कहा कि वह राष्ट्र विरोधी नहीं बल्कि भाजपा विरोधी हैं।

वहीं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पत्रकारों के समक्ष यह बयान दिया कि वह तब तक तिरंगा नहीं फहराएंगी और न ही तिरंगा उठाएंगी जब तक जम्मू-कश्मीर का झंडा बहाल नहीं हो जाता। उन्होंने यह भी घोषणा भी की कि वह तब तक चुनाव नहीं लड़ेगी, जब तक कि अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं कर दिया जाता।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के तिरंगे वाले बयान पर हंगामा मच गया है। महबूबा के इस बयान पर भाजपा आक्रामक है। महबूबा के बयान के विरोध में भाजपा सोमवार को श्रीनगर से कुपवाड़ तक तिरंगा यात्रा निकाल रही है। वहीं, कुपवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता श्रीनगर की मशहूर लाल चौक पहुंचे और तिरंगा फहराने की कोशिश की। दरअसल महबूबा मुफ्ती ने ऐलान किया था कि मैं जम्मू-कश्मीर के अलावा दूसरा कोई झंडा नहीं उठाऊंगी। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जिस वक्त हमारा ये झंडा वापस आएगा, हम उस (तिरंगा) झंडे को भी उठा लेंगे। मगर जब तक हमारा अपना झंडा, जिसे डाकुओं ने डाके में ले लिया है, तब तक हम किसी और झंडे को हाथ में नहीं उठाएंगे. पूर्व सीएम ने कहा कि वो झंडा हमारे आईन का हिस्सा है, हमारा झंडा तो ये है। उस झंडे से हमारा रिश्ता इस झंडे ने बनाया है।  बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत कई पार्टियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए फिर से अनुच्छेद 370 को दोबारा से लागू करने की मांग की है। इसके लिए सभी पार्टियों ने एक गुपकर समझौता किया है।

 भाजपा ने महबूबा के इस बयान को देशद्रोही बताया है।  भाजपा ने कहा, धरती की कोई ताकत वह झंडा फिर से नहीं फहरा सकती और अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा, मैं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से अनुरोध करता हूं कि वह महबूबा मुफ्ती के देशद्रोही बयान का संज्ञान लें और उन्हें सलाखों के पीछे डालें।

हालांकि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ लिया और 4 भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। पिछले दिनों महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि जब तक कश्मीर मे दोबारा अनुच्छेद 370 बहाल नहीं हो जाता और उन्हें जम्मू कश्मीर का झंडा वापस नहीं मिल जाता वो तिरंगा नहीं थामेंगी।

इससे पहले रविवार को भाजपा के छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज पर विवादित टिप्पणी को लेकर महबूबा मुफ्ती के खिलाफ जम्मू में पीडीपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन का दूसरा दिन था. जम्मू में पीडीपी के दफ्तर पर कुछ युवाओं ने तिरंगा फहराया था। इस दौरान महबूबा मुफ्ती के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!