Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में की गई जनसुनवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 17 जुलाई 2020, हल्द्वानी (जि.सू.का.)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में उन्होंने फरियादियों द्वारा प्रस्तुत किये गये आवेदनों के क्रम में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्बन्धित प्रकरण में संज्ञान लेते हुए उसका शीघ्रता से निस्तारण करें। उन्होंने दूरभाष पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों में क्षेत्र निरीक्षण और जाँच की जरूरत हो, उन पर तद्नुसार कार्यवाही करते हुए आवेदनों का निस्तारण करें।

जनसुनवाई में ‘बचपन बचाओ आन्दोलन’ के राज्य समन्वयक सुरेश उनियाल ने आवेदन प्रस्तुत किया कि समार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत बाल मित्र संस्थान के निर्माण को भी सम्मिलित किया जाय ताकि बालश्रम, बाल अपराध और अन्य क्रियाओं में लगे बच्चों को जब आजाद किया जाय तथा उनको ऐसे संस्थानों में रखा जा सके जहाँ उनके पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य, उचित देखभाल, कांउसिलिंग इत्यादि की व्यवस्था की जा सके। इस पर अपर जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट देहरादून को आवश्यक कार्यवाही को निर्देशित किया।
अपर जिलाधिकारी ने दिव्यांग बस्ती डोभालवाला चौक, बस्ती के सामने प्राचीन बरसाती नाले में अवैध रूप से कब्जा रोकने तथा निकासी खुलवाने तथा आढ़त बाजार में परिवारिक मकान-जायदाद विवाद के निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया।
पूर्व मानचित्र  के निरस्तीकरण को एमडीडीए सचिव, नई बस्ती सम्पर्क मार्ग सुधारीकरण को नगर आयुक्त नगर निगम तथा शिक्षा विभाग से सम्बन्धित विद्यालयी शिकायत को मुख्य शिक्षा अधिकारी को अग्रसारित करते हुए निस्तारण को कहा।
इसके अतिरिक्त 2 आवेदन शस्त्र लाईसेंस की अनुमति, एक आवेदन शास्त्रीनगर बस्ती से तहसील के कार्मिक के विरूद्ध शिकायत से सम्बन्धित प्राप्त हुए और आज की सुनवाई में कुल 12 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही के सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!