Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के प्रवास पर फिर आ रहे हैं उत्तर प्रदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ता में फिर से वापसी के लिए भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व भी मिशन मोड में आ गया है। सभी संगठनात्मक क्षेत्रों की समीक्षा कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के प्रवास पर फिर उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। 7 अगस्त 2021 को वह सभी 403 विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक कर ‘ग्राउंड रिपोर्ट’ लेंगे, जबकि 8 अगस्त को आगरा में ब्रजक्षेत्र की समीक्षा बैठक करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष पिछले दिनों यहां प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह सहित कोर कमेटी के साथ बैठक कर चुके हैं। प्रदेश कार्यसमिति में भी 2022 की चुनावी रणनीति बनी। इसके बाद जब दिल्ली में यूपी के सांसदों के साथ बैठकें हुईं, तभी तय हो गया था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सात और आठ अगस्त को प्रदेश के प्रवास पर आएंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा के प्रदेश मुख्यालय को प्रस्तावित कार्यक्रम दे दिया गया है। सात अगस्त को जेपी नड्डा लखनऊ में सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करेंगे।

माना जा रहा है कि इसमें वह क्षेत्र की नब्ज टटोलकर तैयारी में जुटे प्रभारियों से एक-एक सीट की रिपोर्ट लेंगे। उसी के आधार पर संगठन आगे की रणनीति पर काम करेगा। इसके अलावा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुखों के साथ भी उनकी बैठक प्रस्तावित है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन जनप्रतिनिधियों को जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारी का गुरुमंत्र देंगे। इन बैठकों के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान सहित ऐसे ही किसी बड़े परिसर के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा आठ अगस्त को भाजपा अध्यक्ष आगरा पहुंचेंगे। वहां ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के संगठन की समीक्षा बैठक करेंगे।

उल्लेखनीय है कि जनवरी में वह अवध और मार्च में काशी क्षेत्र की बैठक कर चुके हैं। ब्रज के बाद सिर्फ पश्चिम क्षेत्र बचेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!