Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तर-प्रदेशदेश

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार का अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान, पुलिस और पीएसी में मिलेगा आरक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2024, शनिवार, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार ने अग्निवीरों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्णय लिया है कि दोनों राज्यों में अग्निवीरों को पुलिस सेवा और प्रादेशिक सशस्त्र बल (PAC) में आरक्षण मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि अग्निवीर अपनी सेवा पूरी करने के बाद यदि वापस आते हैं, तो यूपी सरकार उन्हें पुलिस सेवा और पीएसी में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ (CISF) और बीएसएफ (BSF) में अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की थी।

अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं में उत्साह
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं में उत्साह है। 10 लाख अग्निवीर भारतीय सेना में अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं। कुछ राजनीतिक दलों के लिए अपनी राजनीति देश से बड़ी हो गई है। वे देश की कीमत पर राजनीति करना चाहते हैं।”

विपक्ष पर निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष का काम प्रगति में रुकावट डालना, अनावश्यक व्यवधान पैदा करना और लोगों को भड़काना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर भी गुमराह करने का प्रयास किया है। “हमें प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के सेना रिफॉर्म्स के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए आगे बढ़ना चाहिए।”

कारगिल विजय दिवस पर बधाई
मुख्यमंत्री योगी ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर वीर नारियों और परिवारों को सम्मानित किया और कहा कि जिन परिवारों ने कारगिल युद्ध में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति वह गहरी संवेदनायें और सम्मान प्रकट करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की पहचान किसी एकाधिकार करने वाले देश की नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!