Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

केन्द्रीय मंत्री अजय भटट ने ब्लाक कार्यालय हल्द्वानी में किया टेलीमेडिशन एवं कॉमन सर्विस सेंटर का लोकापर्ण

एच.पी. इन्टरप्राइजेज के सौजन्य से श्री 1008 बाबा हैड़ाखान राजकीय इन्टर कालेज कठघरिया में केन्द्रीय मंत्री अजय भटट ने किया डिजिटल क्लास का शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2022, गुरुवार, हल्द्वानी। केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भटट ने 2 करोड़ की लागत से ब्लाक कार्यालय में टेलीमेडिशन एवं कॉमन सर्विस सेंटर का लोकापर्ण के साथ ही श्री 1008 बाबा हैड़ाखान राजकीय इन्टर कालेज कठघरिया में एच.पी. इन्टरप्राइजेज के सौजन्य

अपने सम्बोधन में केन्द्रीय मंत्री भटट ने कहा कि डिजिटल विलेज की अद्भुत शुरूआत जनपद में हुई है। उन्होंने कहा एच.पी. इन्टरप्राइजेज के सौजन्य से प्रदेश में जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में टेलीमेडिसिन एवं कॉमन सर्विस सेन्टर की स्थापना की गई है। इसके बाद प्रदेश के अन्य स्थानों में भी इन सेंटरों की स्थापना की जायेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान से यह प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, आज देश का प्रत्येक नागरिक डिजिटल लेनदेन कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व में जहाँ चीन का प्रथम स्थान था, वही आज वर्तमान में भारत विश्व में डिजिटल लेनदेन में प्रथम स्थान हांसिल कर चुका है।

केन्द्रीय मंत्री भटट ने कहा कि टेलीमेडिसिन के द्वारा लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही विभिन्न प्रकार की 70 जाँचों की सुविधा इन केन्द्रों पर उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि ब्लाक सभागार में कॉमन सर्विस सेन्टर खुलने से लोगों के सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाये जा सकेंगे और लोगों को एक छत के नीचे सभी प्रमाण पत्र सुलभ हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में हार्ड सर्जरी की तकनीक नहीं है। जल्दी ही मेडिकल कालेज में पैथलैब लगाने की योजना है जिसे शीघ्र ही प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में फ्लाईओवर का कार्य प्रगति पर है जिसे जल्द ही मूर्त रूप दे दिया जायेगा। श्री भटट ने कहा कि काठगोदाम से अमृतसर ट्रेन जल्द ही चलाई जायेगी, इसके लिए केन्द्र से आश्वासन मिल चुका है।

केंद्रीय मंत्री भटट ने कहा कि प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढाना है इसके अन्तर्गत कुमाऊँ प्रवेश द्वार हल्द्वानी को विकसित किया जायेगा। इसके लिए रूद्रपुर से हल्द्वानी सड़क पर वृक्ष व लाइटिंग के साथ ही रामनगर से हल्द्वानी व नैनीताल के लिए वृक्ष व लाइटिंग का कार्य शीघ्र ही किया जायेगा। इससे पर्यटक का आवागमन सुगम होगा वहीं पर्यटकों की आवाजाही मे बढ़ोतरी होगी। जिससे प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी, उन्होेंने कहा कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री ने आपदा को अवसर मे बदल दिया है, आज देश विश्व में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री भटट द्वारा एनआरएलएम के सामूहिक निधि रोजगार हेतु विभिन्न संगठनों को चैक प्रदान किये गये। समस्त ग्राम संगठन सिंघल फार्म हल्दूचौड को 3 लाख 75 हजार, चिराग ग्राम संगठन धौलाखेडा, 3 लाख 75 हजार, तिरंगा ग्राम संगठन कमलुवागांजा मेहता को 6 लाख एवं सूरज ग्राम संगठन देवलामल्ला 3 लाख धनराशि के चैक प्रदान किये गये। केन्द्र पोषित योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा 4 किसानों को किसान सम्मान निधि के साथ ही कृषक जागृति संस्था पतलिया को 7 लाख 68 हजार तथा देवीदत्त जांगी देवीपुरा दनाई को 3 लाख 90 हजार के चैक दिये गये। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों रामवती, अनिता देवी तथा बबली को चैक प्रदान किये गये साथ ही प्रधानमंत्री सृजन योजना के अन्तर्गत बैकों द्वारा स्वीकृत रेनु जंतवाल को 5 लाख, आशादेवी 3 लाख तथा जोहर अली को 25 लाख की धनराशि योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को चैक दिये गये।

केन्द्रीय मंत्री भटट ने बाबा हैड़ाखान राजकीय इन्टर कालेज कठघरिया में एच.पी. इन्टरप्राइजेज के सौजन्य से डिजिटल क्लास का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने कहा स्मार्ट क्लास प्रारभ्भ हो जाने से जहाँ बच्चों को विश्वस्तर की शिक्षा प्राप्त होगी, वही उनका शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय विकास होगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने विधायक निधि से श्री 1008 बाबा हैडाखान राजकीय इन्टर कालेज कठघरिया स्कूल के सौन्दर्यीकरण हेतु 10 लाख रूपये देने की घोषणा की।

इसके पश्चात केन्द्रीय मंत्री द्वारा रानीबाग पुल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि मदन मोहन पुण्डीर को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पुल के निकट पहाड़ पर रोप वोल्टिंग लगाने के निर्देश दिये ताकि भूस्खलन ना होने पाए। उन्होंने कहा कार्य पूर्ण होने पर पुल का लोकार्पण शीघ्र ही कर दिया जायेगा। केंद्रीय मंत्री भटट ने कहा इस पुल के प्रारम्भ हो जाने से जहाँ आवागमन सुचारू होगा वही जाम से निजात मिलेगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक बंशीधर भगत, विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनन्द दरम्वाल,भूवन प्रसाद, राजेन्द्र बिष्ट, समीर आर्य, लक्ष्मण खाती, हरीश पाण्डे, प्रमोद बोरा, सुरेश गौड़, पुष्कर कोश्यारी, महेन्दर सिह नेगी, लाखन नगलटिया, पार्षद प्रमोद तोलिया, प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र तिवारी, शंकर कोरंगा के साथ ही एच.पी. इन्टरप्राइजेज के डायरेक्टर अंकुर मल्होत्रा, प्रोजेक्ट हैड विवेक, ईशान के साथ ही जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत, बी.डी.ओ. डॉ० निर्मला जोशी के साथ ही स्कूलों के बच्चों एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!