Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
दिल्लीदेश

हिमाचल के जख्मों पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लगाया मरहम, बाढ़ राहत के लिए 200 करोड़ रुपये जारी करने की दी मंजूरी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 22 अगस्त 2023, नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश सरकार को मानसून के कारण प्रभावित लोगों के लिए राहत उपाय करने में मदद करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से 200 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी करने की मंजूरी दे दी है। आपदा, गृह मंत्रालय के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी । प्रवक्ता ने कहा, भारत सरकार चौबीसों घंटे हिमाचल में स्थिति की निगरानी कर रही है, और स्थिति से कुशलतापूर्वक निपटने के लिए राज्य सरकार को आवश्यक रसद और वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। अब तक एनडीआरएफएचक्यू की 20 टीमें, भारतीय सेना की नौ टुकडिय़ां, भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों की तीन टीमें बचाव और राहत कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश में तैनात हैं। इसमें कहा गया है कि भारत सरकार ने ज्ञापन की प्रतीक्षा किए बिना, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों और स्थिति का मौके पर आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमों को भी तैनात किया है, जिन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली का दौरा किया था और कहा था कि उनके राज्य को 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और राज्य को दोबारा खड़ा करने में लगभग एक साल लगेगा। सुक्खू ने कहा था, हिमाचल सरकार को पूरे देश से मदद मिल रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार ने उसे राहत के तौर पर क्रमश: 15 करोड़ रुपये और 11 करोड़ रुपये की मदद दी है। सुक्खू ने कहा था कि हिमाचल को दो बार प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा है, पहले 7 जुलाई से 11 जुलाई के दौरान और फिर 13 अगस्त के दौरान, जो 16 अगस्त तक।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!