Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
सम्पादकीय

भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ी

एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। बुधवार की रात को प्रधानमंत्री आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की एक बैठक हुई, जिसके बाद से भाजपा संगठन में और नरेंद्र मोदी की सरकार में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बुधवार को हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष शामिल हुए। यह बैठक पांच घंटे चली। बताया जा रहा है कि इसमें संगठन में संभावित बदलाव, सरकार में फेरबदल और राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में चर्चा हुई।

अब सवाल है कि क्या जल्दी ही भाजपा के संगठन और मोदी सरकार में बदलाव होने जा रहा है? प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक के आधार पर ऐसा नहीं कहा जा सकता है। पिछले नौ साल में जिन लोगों ने भी भाजपा की राजनीति को करीब से देखा है वे जानते हैं कि किसी भी फेरबदल से पहले इस तरह का ऐलान नहीं होता है। डंका बजा कर वहां बदलाव नहीं होता है। यह पहले होता था लेकिन नौ साल में सारी प्रक्रिया बदल गई है। जब बदलाव होना होता है तब हो जाता है और किसी को पता नहीं चलता है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता खुद कहते हैं कि संगठन या सरकार में क्या बदलाव होना है यह सिर्फ दो लोग यानी नरेंद्र मोदी और अमित शाह को पता होता है। इसलिए यह मानना थोड़ा मुश्किल है कि प्रधानमंत्री मोदी इस तरह से पंचायत बैठा कर बदलाव के बारे में विचार करेंगे। ध्यान रहे पिछले दिनों अमित शाह, नड्डा और संतोष ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के अरुण कुमार के साथ भी बैठक की थी। अरुण कुमार भाजपा और संघ के बीच समन्वय का काम देखते हैं। उन्होंने भाजपा के तीन शीर्ष नेताओं के साथ जमीनी फीडबैक शेयर किया था। तब भी खबर आई थी कि जल्दी ही सरकार और संगठन में बदलाव हो सकता है। लेकिन अब उस मीटिंग के भी एक महीने होने जा रहे हैं।

बहरहाल, प्रधानमंत्री के साथ भाजपा के बाकी शीर्ष नेताओं की बैठक संगठन के कामकाज से जुड़ी हो सकती है और यह भी संभव है कि इसमें राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा हुई हो। लेकिन इसकी संभावना कम है कि संगठन और सरकार में बदलाव के बारे में फैसला इस बैठक में हुआ हो। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि सरकार और संगठन में बदलाव नहीं होगा। संभव है कि जल्दी ही भाजपा कुछ राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्त करे और नड्डा के संगठन में भी नए पदाधिकारी बनाए जाएं। कुछ प्रभारियों की नियुक्ति की भी चर्चा है और नरेंद्र मोदी सरकार में भी फेरबदल हो सकता है। उसका फैसला पंचायत बैठा कर नहीं किया गया होगा। मोदी और शाह अपनी रणनीति के हिसाब से बदलाव करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!