Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत ठाकुरपुर ओपन जिम एवम अमृत वाटिका में बलिदानी नायक पारस प्रधान के आँगन से माटी का कलश उनकी शिला फलकम को समर्पित किया गया

बलिदानी पारस प्रधान की आँगन से माटी का कलश उनकी शिला फलकम को समर्पित करने के उपरांत राष्ट्रीय वॉर मेमोरियल दिल्ली पहुँचाया जायेगा।

बलिदानी पारस प्रधान की वीर नारी श्रीमती रजनी प्रधान को ठाकुरपुर की प्रधान श्रीमती सविता टंडन द्वारा शाल ओढ़कर सम्मानित किया गया

बलिदानी नायक पारस प्रधान की स्मृति में अमृत वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 11 अगस्त 2023, देहरादून। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत आज ठाकुरपुर ओपन जिम एवम अमृत वाटिका में बलिदानी नायक पारस प्रधान, जो की जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में 06 अगस्त 2002 को दुश्मनों से लोहा लेते हुए वीर गति को प्राप्त हो गए थे, उनके आँगन से माटी का कलश उनकी शिला फलकम को समर्पित करने के उपरांत सहसपुर ब्लाक से आए हुए श्री अमन चौहान को राष्ट्रीय वॉर मेमोरियल दिल्ली पहुँचाने हेतु सौंपी गई ।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिला फलकम पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत राष्ट्र गान के साथ किया गया।

तत्पश्चात बलिदानी पारस प्रधान की वीर नारी श्रीमती रजनी प्रधान को ठाकुरपुर की प्रधान श्रीमती सविता टंडन द्वारा शाल ओढ़कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने बलिदानी सैनिक के बारे में अपने-अपने विचार रखे, जिनमें ठाकुरपुर की प्रधान श्रीमती सविता टंडन, गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष मोहन छेत्री, पूर्व अध्यक्ष विष्णु खत्री, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश टंडन, श्रीमती अर्चना छेत्री, सुबेदार मेजर तीरथ सिंह रावत एवम सहसपुर ब्लाक के जेई अमन चौहान प्रमुख थे।

अंत में सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, मातृ शक्ति, पूर्व सैनिकों, जन-प्रतिनिधियों एवम स्थानीय जनता को प्रधान श्रीमती सविता टंडन द्वारा राष्ट्र निर्माण में योगदान एवम शिला फलकम को उचित समान देने की शपथ दिलाई गई ।

इस मौके पर बलिदानी नायक पारस प्रधान की स्मृति में अमृत वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। साथ ही उनके संरक्षण की भी प्रतिज्ञा ली गई ।

इस मौके पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठाकुरपुर के छात्र-छात्रायें, उनके गुरुजन, नीरज टंडन, अखिल प्रधान, संजय कुमार, कमलेश, भीम बहादुर, सुरेंद्र थापा, ईश्वर थापा, प्रेम सिंह, समाजसेवी राहुल थापा, कैप्टन दुर्लव सिंह नेगी (सेना मेडल) एवम कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!