Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेसजनों ने कैंट क्षेत्र में आमजन को हो रही समस्याओं से संबधित ज्ञापन सौंपा

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 मई 2022, मंगलवार, देहरादून। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेसजनों नें महानगर के अंतर्गत कैंट क्षेत्र में आमजन को हो रही समस्याओं से संबधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लाल चंद शर्मा ने कहा कि कैंट बोर्ड विभाग द्वारा बनाई गयी नाली के कारण गढ़ी कैंट और डाकरा में गंदा पानी कौलागढ़ वार्ड में पहुँच रहा है जिससे कौलागढ़ की कैनाल रोड पर गंदगी फैल रही है तथा आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिस वजह से उनके स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि पूर्व में भी कई बार कैंट बोर्ड को इस संबंध में अवगत करवाया गया है लेकिन उनके द्वारा इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कैंट बोर्ड ऑफिस से लेकर गढ़ी कैंट चौराहे तक तारकोल रोड का निर्माण कराया जाय ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो।
उन्होंने कहा स्टैट बैंक से लेकर गढ़ी कैंट चौराहे तक नाली का निर्माण कराया जाय ताकि बरसात के समय सडक का गंदा पानी क्षेत्रवासियों के घर में न घुसे। उन्होंने कहा कि गढ़ी चौराहे से लेकर टपकेश्वर चौक तक नाली निर्माण तथा टपकेश्वर चौक से लेकर शेरबाग रोड तक नाली का निर्माण कराया जाय।

लाल चंद शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष यह भी कहा कि गढ़ी डाकरा में क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है लोगों के घरों में पीने को पानी तक नहीं है, जिसे देखते हुए क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान किया जाये।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सडकों पर शाम के समय अंधियारा छा जाता है, जिस कारण क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना रहता है, स्ट्रीट लाईटें लगवाई जाय।
उन्होंनें निवेदन कर कहा कि गढ़ी कैंट और डाकरा की कैंट सीमा से निकलने वाले गंदे पानी की कैंट सीमा में ही व्यवस्था की जाए ताकि आमजन को तकलीफ न हो।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा को प्रचण्ड बहुमत एवं डबल इंजन वाली सरकार दी लेकिन भाजपा ने कदम-कदम पर उस जनता को निराश किया। आज बेरोजगारी के चलते चाहे प्रदेश का हताश व निराश युवा वर्ग हो, चाहे महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए अपराध हों, चाहे किसानों की आत्महत्या हो, जन विरोधी जिला विकास प्राधिकरणों का गठन हो, भू-कानून में बदलाव कर भू-माफियाओं को संरक्षण का मामला हो, बढती हुई मंहगाई हो या कोरोना काल में सरकार की निष्क्रियता व लचर स्वास्थ्य सेवायें हो या फिर आबकारी में घर-घर तक शराब पहुंचाने का मामला हो अथवा कुम्भ जैसे महापर्व में भ्रष्टाचार व अपमान का मामला हो।

इस दौरान राजेन्द्र धवन, विजय भट्टाराई, विनोद जोशी, यशपाल धवन, लक्की राणा प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी, रतन सिंह रावत, विकास थापा, अनिल मोटे, आदित्य वर्मा आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!