Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डपर्यावरणसामाजिक गतिविधियाँ

हरेला अभियान के तहत रंत रैबार संस्था ने यमकेश्वर बिजनी में किया वृक्षारोपण

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 22 जुलाई 2023, यमकेश्वर। रंत रैबार संस्था और राजाजी टाइगर नेशनल पार्क गोहरी रेंज एवं उद्यान विभाग यमकेश्वर के सयुंक्त तत्वाधान में यमकेश्वर के बिजनी क्षेत्र में दो दिन वृक्षारोपण का कार्य किया गया। जिसमें फलदार और मेडिसिन प्लांट लगाये गये। पार्क निदेशक साकेत बडोला द्वारा गोहरी रेंज के माध्यम से संस्था को फलदार और मेडिसिन के प्लांट उपलब्ध कराये गये, जिसमें गोहरी रेंज के वन अधिकारी द्वारा बिजनी में रंत रैबार संस्था के साथ वृक्षारोपण का कार्य किया गया। वंही शनिवार को उद्यान विभाग यमकेश्वर के दिउली प्रभाग द्वारा रंत रैबार संस्था के साथ मिलकर वृक्षारोपण का कार्य किया गया। रंत रैबार संस्था एवं राजाजी टाइगर नेशनल पार्क के गोहरी रेंज एवं उद्यान विभाग यमकेश्वर के संयुंक्त तत्वाधान में बिजनी में लगभग 400 फलदार वृक्ष लगाये गये हैं।

पार्क निदेशक साकेत बडोला ने कहा की रंत रैबार संस्था की मुहिम “मेरा पेड़-मेरा दोस्त” के तहत गोहरी रेंज के सयुंक्त तत्वाधान में फलदार वृक्ष लगाने का कार्य सराहनीय हैं। संस्था द्वारा इस तरह के कार्य करने से अन्य सभी नागरिक पेड़ लगाने औऱ उनकी सुरक्षा के लिए अभिप्रेरित होंगे। वंही गोहरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेश जोशी ने कहा की रंत रैबार की पहल मेरा “मेरा पेड़-मेरा दोस्त” अभियान के तहत इस तरह से वृक्षारोपण करना औऱ उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना पर्यावरण हित में औऱ वनों की सुरक्षा के लिए अच्छी पहल हैँ। फलदार वृक्ष लगाने से स्थानीय लोंगो में पेड़ो को लगाने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रेरित होंगे।

वहीं उद्यान प्रभाग दिउली के सुमन बिज्लवान ने कहा की संस्था द्वारा फलदार औऱ अन्य वृक्षों का रोपण औऱ उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए आगे आना सराहनीय कार्य है। इससे स्थानीय लोंगो में बाग़वानी के प्रति सकारात्मक प्रेरणा मिलेगी। बिजनी के स्थानीय निवासी हरि कपरूवाण ने कहा की संस्था द्वारा हमारे गाँव में फलदार औऱ मेडिसन प्लांट लगाने के लिए चुना गया हैँ, अब हमारी जिम्मेदारी इनको बचाने औऱ पुस्पित और पल्ल्वीत करने की है।

वंही रंत रैबार के सचिव अमित अमोली ने कहा की गोहरी रेंज औऱ उद्यान प्रभाग दिउली के सयुंक्त प्रयासों से हम यहाँ पर जामुन, आम, अमरूद, लीची, कटहल, हरड़, बहेड़ा, नींबू, बांस आदि के 400 पेड़ लगाये गये हैँ जिनको बचाने का पूर्ण प्रयास संस्था द्वारा किया जायेगा। संस्था से जुड़े हरीश कंडवाल ने बताया की हमारा प्रयास हरेला मनाने तक सीमित नहीं हैं बल्कि पेड़ो को संरक्षित करने का भी हैं

वन‌ विभाग राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज,सुरेश राठौड़ वन दरोगा, आकाश सरियाल (बीट अधिकारी ), विकास सैनी (बीट अधिकारी मराल ), धर्मेंद्र राणा राजपाल कुमार, उपस्थित थे। वंही संस्था की ओर से मुकेश कुकरेती, विकास कपरुवान, संदीप नेगी, आदि. ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!