Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बागजाला में पेयजल योजना का शिलान्यास

  • मंत्री बिशन सिह चुफाल ने ने जनजीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत पेयजल योजना का वैदिक मंत्रों के बीच किया शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जून 2021, रविवार, हल्द्वानी (सूचना)। गौलापार देवलामल्ला तोक बागजाला में पेयजल योजना का शिलान्यास।

पेयजल, वर्षा जल एवं संग्रहण, ग्रामीण निर्माण और जनगणना मंत्री बिशन सिह चुफाल ने जनजीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत गौलापार देवलामल्ला तोक बागजाला में 25.99 लाख रूपये की लागत से बनने वाले पेयजल योजना का वैदिक मंत्रों के बीच शिलान्यास किया।

पेयजल संयोजन देना सरकार की प्राथमिकता

“हर घर में नल, नल में जल”

मंत्री बिशन सिह चुफाल ने कहा कि जलजीवन मिशन के अन्तर्गत सभी को पेयजल संयोजन देना सरकार की प्राथमिकता है।

यह योजना केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और योजना के अन्तर्गत ‘हर घर में नल, नल में जल’ देना है। देवलामल्ला तोक बागजाला में रविवार को लगभग 26 लाख रूपये की लागत से गरीब परिवारों के लिए पेयजल योजना टैंक । उनके घर तक पेयजल लाइन बिछाई जानी है। जिससे 30 परिवारों को घरेलु संयोजन देकर लाभान्वित किया जायेगा।

क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जनता की मूलभूत आवश्यकतायें है।  क्षेत्र की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। सरकार जनता के साथ है तथा उनकी समस्याओं से भिज्ञ हैं।

उन्होंने कहा इस पेयजल योजना से जिन गरीबों के घर में पेयजल सुविधा नहीं है, उन सभी को सुचारू पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, ग्राम प्रधान विनीता नौला,सुरेश तिवारी, हेमन्त द्विवेदी,प्रकाश गजरौला, त्रिलोक सिंह नौला, बसन्त सनवाल, राजेन्द्र तिवारी, बसन्त आर्य, पूरन भगत, दीपू सम्भल, उत्तम सिह सम्भल, जगदीश गंगोला,नारायण सिह नगरकोटी, आन सिह मेवाड़ी के अलावा अघीक्षण अभियन्ता जलसंस्थान विशाल सक्सेना, अधिशासी अभियन्ता नन्द किशोर आदि मौजूद थे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!