Breaking News :
>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
देश

बेलगाम ट्रक ने छात्रा को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

आकश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 28 सितम्बर 2024, रोहतक/हरियाणा। रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थानाक्षेत्र के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा को एक बेलगाम ट्रक ने कुचल दिया। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन ने घटना के बाद हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने किसी तरह शांत किया। पुलिस ने छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी मिनी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

बिहार के निवासी परिवार रोहतक के विजयनगर में रहता है। पीड़ित पिता कार्तिक सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी कक्षा 9 की छात्रा है और सुबह रोज की तरह साइकिल से सवार होकर स्कूल के लिए जा रही थी। उसी के पीछे वह भी अपनी साइकिल से मजदूरी करने के लिए जा रहा था। जब उनकी बेटी रक्षित भिवानी चुंगी के पास पहुंची तो एक बेलगाम मिनी ट्रक ने उनकी बेटी की साइकिल को पीछे से टक्कर मार कर कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद वह उसे अस्पताल लेकर गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उधर घटना के बाद भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई और हंगामा किया लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया और जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से मिनी ट्रक चलाने का केस दर्ज किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!