Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्ड

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने कुल 398 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 78/उ0अ0से0च0आ0/2026 के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू होगी और 06 जुलाई 2026 तक चलेगी। आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए अभ्यर्थियों को 08 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक का अवसर दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 23 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

इन पदों पर होगी भर्ती
कनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय) – 230 पद
कनिष्ठ सहायक (कुटुंब न्यायालय) – 29 पद
आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय) – 128 पद
आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (कुटुंब न्यायालय) – 11 पद

इस प्रकार कुल 398 पदों पर भर्ती की जाएगी।

वेतनमान
कनिष्ठ सहायक पदों के लिए वेतनमान ₹21,700 से ₹69,100 (लेवल-03) निर्धारित किया गया है।
आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय) के लिए ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-05) वेतन मिलेगा।
आशुलिपिक ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (कुटुंब न्यायालय) के लिए ₹44,900 से ₹1,42,400 (लेवल-07) वेतनमान तय किया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान आधार कार्ड की प्रति, हस्ताक्षर तथा आरक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। परीक्षा ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन किसी भी माध्यम से आयोजित की जा सकती है। परीक्षा से जुड़ी सभी सूचनाएं आयोग की वेबसाइट, एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!