Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डहरिद्वार

रेलवे ब्रिज पर रील बनाना दो किशोरों को पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से मौत 

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जून 2023, सोमवार, हरिद्वार। रेलवे ब्रिज पर रील बना रहे दो किशोरों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और सिविल पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्वजन मृतकों के शव को घटनास्थल से उठा ले गए। शनिवार की देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग निवासी शिवम व सिद्धार्थ डोसनी रेलवे स्टेशन के समीप सोलानी नदी पुल पर खड़े होकर अपलाइन में रील बना रहे थे कि इसी दौरान रेलवे लाइन पर देहरादून से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई तथा दोनों किशोर ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुँचे और शवों को घटनास्थल से उठाकर ले गए। सूचना मिलने पर जीआरपी एवं सिविल पुलिस घटनास्थल पर पहुँची, लेकिन मौके पर शव नहीं मिले। जानकारी करने पर पता चला मृतक किशोरों के स्वजन उनके शव उठा ले गए हैं।

जीआरपी थानाध्यक्ष ममता गोला ने बताया कि दोनों किशोर डोसनी स्टेशन के पास सोलानी नदी पुल पर सेल्फी ले रहे थे, जिनकी ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि उनके पहुँचने से पहले ही स्वजन दोनों किशोरों के शव उठा ले गए। लक्सर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली निवासी एक महिला यात्री की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका दिल्ली की रहने वाली थी। वहीं, हरिद्वार-लक्सर रेलवे लाइन पर सीधडू रेलवे फाटक के निकट एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लक्सर रेलवे स्टेशन पर एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

थानाध्यक्ष जीआरपी ममता गोला ने बताया कि महिला रेलवे लाइन क्रास कर रही थी कि इसी दौरान दरभंगा से अमृतसर जाने वाली ट्रेन रेलवे लाइन पर आ गई तथा ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। मृतका शबनम जामा मस्जिद नार्थ दिल्ली की निवासी थी। उधर, लक्सर-हरिद्वार रेलवे लाइन पर सीधडू रेलवे फाटक के निकट रेलवे ट्रैक के निकट एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र 50 वर्ष के आसपास है। मृतक के सिर दोनों हाथों, पैरों व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें हैं। मृतक खाकी रंग की पेंट व कमीज पहने था। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!