Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
देश

पहली बारिश ने हिमाचल प्रदेश में बरसाया कहर, सराज घाटी में हुआ भारी नुकसान 

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जून 2023, सोमवार, शिमला। मानसून की पहली बारिश ने हिमाचल प्रदेश में कहर बरपा दिया है। मंडी जिला की सराज घाटी में भारी नुकसान हुआ है। सराज क्षेत्र के तुंगाधार में बाढ़ आने से कई वाहन बह गए। बगस्याड़ में भूस्खलन होने से दो गाड़ियां और एक मकान मलबे में दब गया। वहीं भूस्खलन होने से एक मकान के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। चैलचौक-जंजैहली मार्ग अवरुद्ध गया है। नाचन की ज्यूंनी खड्ड उफान पर आ गई है। आसपास के नदी-नाले भी उफान पर हैं। कई पेयजल योजनाएं ठप और सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना है।

भूस्खलन के कारण मंडी कुल्लू वाया कटौला-कटिंडी सड़क मार्ग गोडा फॉर्म (कमांद) के पास अवरुद्ध हो गया है। सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। जोगिंद्रनगर में पीपली बढोण सड़क पर शनिवार रात को फिर समखेतर नाले में बाढ़ आने से कई गांवों का संपर्क कट गया है।

मंडी जिले में ब्यास के किनारों पर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। पंडोह डैम में पानी अधिक हो जाने के चलते खतरे के निशान से ऊपर आ गया है। ऐसे में आज पंडोह डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप दोहरनाला क्षेत्र में शनिवार रात को भारी बारिश के चलते मौहल खड्ड में बाढ़ आ गई। खड्ड में बाढ़ आने से नरोणी गांव के पास एक दर्जन वाहन बाढ़ की चपेट में आ गए।

जबकि कुछ वाहनों को रात को ही निकाला गया। मानसून की पहली बारिश से आई बाढ़ की जिला कुल्लू में इस साल की यह पहली घटना है। आधी रात को नाले में बाढ़ आने से अफरा-तफरी मच गई। रविवार सुबह भी जिला में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 जून को भी प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंडी जिले की डैहर उपतहसील की ग्राम पंचायत सलापड़ कालोनी के सीयू गाँव का 80 वर्षीय बुजुर्ग सौजू राम पुत्र काला राम अपनी 18 बकरियों को लेकर बीबीएमबी पावर हाउस सलापड़ के समीप चरा रहा था।

अचानक सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से बुजुर्ग व 18 बकरियां पानी के तेज बहाव बह गई हैं। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि लापता वृद्ध की तलाश हेतु सर्च अभियान जारी है। जोगिंद्रनगर के समखेतर में बाढ़ से सड़क बह गई है जिससे कई गाँवों का संपर्क कट गया है। कुछ मकानों को भी भारी नुकसान हुआ है। सराज क्षेत्र के कई गांवों में बिजली गुल है। जंजैहली मंडी सड़क मार्ग सहित अन्य कई सड़कें अवरुद्ध हैं।

हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना शौंगटोंग कड़छम का निर्माण कार्य सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से रोक दिया गया है। 450 मेगावाट की परियोजना का कार्य जलस्तर घटने के बाद ही शुरू हो पाएगा। बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष जून में ही नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। इस कारण परियोजना के बैराज की फाउंडेशन का कार्य रोक दिया गया है।

जनजातीय जिला किन्नौर में 450 मेगावाट की शौंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का कार्य बीते तीन दिन से प्रभावित हो रहा है। सतलुज नदी पर बन रही इस परियोजना का कार्य नदी में पानी बढ़ने के कारण रोक दिया गया है। इन दिनों परियोजना के बैराज की फाउंडेशन का कार्य चल रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!