Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में स्टार्टअप नीति के अंतर्गत आयोजित हुआ दो दिवसीय बूट कैम्प

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 जनवरी, 2023, सोमवार, टिहरी। स्टार्टअप नीति के अंतर्गत धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में दो दिवसीय बूट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
वाणिज्य और प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में भारतीय प्रबंधन संस्थान और उद्योग निदेशालय के सहयोग से आयोजित स्टार्ट-अप बूट कैम्प में आज पहले दिन युवाओं के नवीन अभिवन सोच को हर प्रकार की मदद मुहैया कराने के लिए बूट कैम्प का आयोजन कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ ही टिहरी जिले के युवाओं के लिए आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय प्रबंधन संस्थान के प्रो० कुनाल गांगुली, प्रो० वैभव भमोरिया और प्रो० मृदुल माहेश्वरी ने बतौर विशेषज्ञ युवाओं को प्रशिक्षण दिया और उद्यमिता के गुर सिखाए।

उल्लेखनीय है कि स्टार्ट-अप इंडिया एक नवीन प्रयोग है जिसमें उद्यमिता के जरिए युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के साथ देश के आर्थिक विकास को बढावा देने का प्रयास है। इसी क्रम में आईआईएम काशीपुर और जिला उद्योग इकाई के सहयोग से आयोजित इस बूटकैम्प में 10 बेहतरीन आइडिया को चिन्हित करके ग्रैंड कांप्टीशन में भेजा जाएगा जिसमें सफल उद्यमिता के विचारों को वित्तीय सहयोग भी दिया जाएगा। जिलाधिकारी टिहरी डॉ० सौरभ गहरवार का भी विशेष प्रयास है कि स्वरोजगार के क्षेत्र में टिहरी ज़िले में युवाओं को ऐसे अवसर प्रदान किए जाए, जिससे वे अपनी आजीविका चलाने के साथ साथ प्रदेश आर्थिक विकास में अपना योगदान दे सकें।

इस मौके पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र टिहरी गढ़वाल महेश प्रकाश ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उनके नवीन विचारों को जो आर्थिक सहयोग के अभाव में दम तोड़ देते हैं, उनको एक नयी दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से स्टार्ट अप योजना एक अभिनव प्रयोग है, जिसका लाभ कई जिलों के युवा उठा रहे हैं। इससे युवा पीढ़ी आने वाले समय में लाभान्वित हो सकती है बशर्ते उनकी स्टार्ट-अप योजना मानको पर खरी उतरती हो।

बूट कैम्प के उद्घाटन सत्र में प्रो० राजेश कुमार उभान प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर ने कार्यशाला में उपस्थित कॉलेज के छात्र-छात्राओं, युवाओं और सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे आशावान है कि इस कार्यशाला के जरिए युवाओं को अपना खुद का स्टार्ट अप शुरू करने में मदद मिलेगी और इसके साथ ही, वे अपने स्टार्ट अप के जरिए क्षेत्र के विकास में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पायेंगे।

महाविद्यालय के बूट कैम्प संयोजक डॉ० संजय कुमार ने बताया कि आई आई एम काशीपुर के इंक्यूबेटर सेंटर फाइड द्वारा संचालित इस बूट कैम्प युवाओं में उद्यमिता और कौशल विकास के जरिए उत्तराखण्ड राज्य को आर्थिक संबल प्रदान करने का प्रयास है और टिहरी जिले के युवाओं के नवीन बिजनेस प्लान को चिन्हित करके उन्हें हर प्रकार की चुनौतियों के लिए तैयार करना है जिससे वे अपने प्रयास में सफल हो सकें।

प्रो० वैभव भमोरिया, भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर ने उद्यमिता को विकसित किये जाने के लिए आवश्यक गुणो का उल्लेख किया और कहा कि उद्यम तभी सफल होगा जब बैलेंस शीट में आय व्यय से ज्यादा हो। उन्होंने युवाओं को बिजनेस प्लान की रूपरेखा के बारें में बताया। भारतीय प्रबंधन संस्थान, काशीपुर के प्रो. कुनाल गांगुली ने कहा कि पहाडी क्षेत्र में उद्योग को चलाना और लाभ कमाना चुनौतियों से भरा है लेकिन कुछ युक्तियों को लगाकर वे लागत को कम करके मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार लॉजिस्टिक्स कॉस्ट को कम करके एक सफल उद्यम चलाया जा सकता है।

भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर की प्रो० मृदुल माहेश्वरी ने बताया कि टीम निर्माण के विभिन्न घटकों से लेकर टीम में योग्य व्यक्ति हों, को सुनिश्चित करना, दक्षता और कौशल का विकास, नवीन विचारों को मंच मुहैया कराना और उन्हें क्रियाशील बनाना है। टीम में एक टीम लीडर के साथ यदि अलग अलग दक्षता के लोग जुड़े होंगे तो उद्यम बेहतर ढंग से कार्य कर सकेगा और कम स्त्रोतों का प्रयोग कर ज्यादा मुनाफा कमा सकेगा।

बूट कैम्प में सभी विशेषज्ञों ने व्यावहारिक उदाहरणों से उपस्थित युवाओं को प्रेरित किया। फाइड आईआईएम काशीपुर की टीम ने आइडिया पिचिंग की तैयारी पर जानकारी साझा की। कार्यशाला में आदर्श आइडिया पिंचिंग को लेकर केस स्टडी प्रस्तुत की गईं और स्टार्ट अप उद्यमियों ने भी अपने अनुभव साझा किये।
कार्यशाला में डॉ० उमेश चंद्र मैठाणी, डॉ० राजपाल रावत, डॉ० सुधा रानी, डॉ० सृचना सचदेवा, डॉ० नताशा, डॉ० ईरा सिंह, डॉ० देवेन्द्र कुमार, डॉ० विजय प्रकाश भट्ट, डॉ० ज्योति शैली, डॉ० सोनिया गंभीर, डॉ० हिमांशु जोशी, डॉ० जितेन्द्र नौटियाल, विशाल त्यागी, मुनेन्द्र कुमार, शूरवीर दास, अजय, भूपेन्द्र व बड़ी संख्या में राजकीय पॉलीटेक्निक नरेन्द्रनगर, राजकीय पीजी कॉलेज ऋषिकेश और राजकाय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर के छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!