Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ऋषिगंगा की आपदा के दौरान दूसरों की जान बचाने में जुटे दो चचेरे भाई सैलाब में बहकर लापता

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2021, मंगलवार, जोशीमठ। ऋषिगंगा की आपदा के दौरान दूसरों की जान बचाने में जुटे दो चचेरे भाई सैलाब में बहकर लापता हैं। तपोवन विष्णुगाड परियोजना के बैराज पर काम कर रहे अनूप और राजेश ने जब सैलाब आते देखा तो शोर मचाने लगे, जिस पर कई श्रमिकों ने भागकर जान बचा ली। यहां तक कि बैराज के ठीक सामने स्थित उनके घर से स्वजन भी शोर मचाकर उन्हें भागने को कहते रहे, लेकिन जब तक दोनों भाई भाग पाते सैलाब ने उन्हें अपनी आगोश में ले लिया।

7 फरवरी 2021 को ऋषिगंगा में आए सैलाब ने कई परिवारों को जिंदगी भर का जख्म दे दिया। ढाक गांव के दो चचेरे भाइयों के परिवार का हाल भी जुदा नहीं है। आपदा के दिन दोनों भाई अनूप और राजेश थपलियाल तपोवन परियोजना के बैराज में कंक्रीटिंग का काम करा रहे थे। दोनों एनटीपीसी के लिए काम करने वाली कंपनी ऋत्विक में बतौर सीनियर सुपरवाइजर तैनात थे। आपदा के चश्मदीद ढाक गांव निवासी संदीप कुमार और विक्रम सिंह बताते हैं, उस दिन वो बैराज साइट पर काम कर रहे थे, उन्होंने अनूप और राजेश के चिल्लाने पर ही भागकर जान बचाई।

वहीं, भंग्यूल गांव के संदीप सिंह कहते हैं, वो भी दोनों चचेरे भाइयों की वजह से ही जिंदा हैं, लेकिन अफसोस दोनों की अब तक कोई खबर नहीं मिली है। राजेश के भाई रविंद्र थपलियाल बताते हैं, ढाक गांव ऋषिगंगा नदी के पार तपोवन बैराज साइट से लगा हुआ है। जब सैलाब की तेज गड़गड़ाहट सुनाई दी तो घर के सभी लोग बाहर आ गए। उन्होंने साइट पर काम कर रहे दोनों भाइयों को भागने के लिए कहा तो वो खुद बचने की बजाय दूसरों को भागने के लिए कहने लगे। डबडबाई आंखों से रविंद्र कहते हैं, दोनों के पास अपनी जान बचाने का पूरा समय था, लेकिन हमारी आंखों के सामने ही वो ऋषिगंगा में समा गए।

अनूप अपने पिता का इकलौता बेटा था। उनका 11 साल का बेटा है और पत्नी सपना सात माह की गर्भवती है। वहीं, राजेश का एक बेटा और एक बेटी है। दोनों के लापता होने से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!