Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्ड

गैरसैंण विवाद में दो कैबिनेट मंत्री बोले, अब तो फैसला हो जाना चाहिए

गैरसैंण राजधानी के सवाल को भले ही दोनों ही प्रमुख सियासी दल भाजपा और कांग्रेस अब तक टालते आए हों, लेकिन मौजूदा सरकार के दो कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय और मदन कौशिक चाहते हैं कि गैरसैंण पर अब फैसला हो जाना चाहिए। उनका कहना है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य सभी सुविधाओं के दृष्टिकोण से गैरसैंण उपयुक्त है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि गैरसैंण को लेकर उनकी धारणा सभी को पता है। उम्मीद है कि इस विषय का पटाक्षेप होगा और सरकार आने वाले समय में जल्द ही कोई फैसला लेगी।

उत्तराखंड के मध्य में स्थित चमोली जिले के गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानभवन के साथ ही मुख्यमंत्री, मंत्री व विधायकों के साथ ही अधिकारियों के आवास तैयार हो चुके हैं। सरकार ने अब यहां मिनी सचिवालय के लिए भूमि भी चयनित कर ली है और राज्यपाल के अभिभाषण में भी इसका जिक्र हुआ है। हालांकि, ये बात भी सही है कि सियासी गुणा-भाग के दृष्टिगत राज्य में अब तक राज करते आए दोनों ही प्रमुख दल गैरसैंण के सवाल को टालते आए हैं।

इस बीच, मौजूदा सरकार के दो कैबिनेट मंत्री अरिवंद पांडेय और मदन कौशिक गैरसैंण के पक्ष में आगे आए हैं। मीडियार्किमयों से अलग-अलग अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि गैरसैंण में सभी आधारभूत सुविधाएं जुटाई जा चुकी हैं। यह स्थल हर दृष्टिकोण से उपयुक्त है। अब तो इस पर फैसला हो ही जाना चाहिए।

उधर, पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि गैरसैंण में दूसरी बार बजट सत्र हो रहा है। यह गैरसैंण के लिए ऐतिहासिक है। गैरसैंण को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सबको मेरी धारणा पता है। गैरसैंण शहीदों का सपना और जनता व आंदोलनकारियों की भावना का केंद्र है। विधानसभा प्रत्येक राष्ट्रीय पर्वों को यहां धूमधाम से मनाती आई है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में खूबसूरत इमारत समेत अन्य इन्फ्रा तैयार हो चुका है और उम्मीद है सरकार जल्द निर्णय लेगी। साथ ही कहा कि स्वाभाविक तौर पर इस विषय का पटाक्षेप हो जाना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!