Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डदेहरादून

Y-20 सम्मेलन में देश-विदेश के ढाई सौ प्रतिनिधि ले रहे हैं भाग, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने Y-20 को राज्य के लिए बताया ऐतिहासिक

भारत है युवाओं का देश, जिनमें नेतृत्व किए जाने की है क्षमता : रेखा आर्या

ऋषिकेश एम्स में शुरू हुई दो दिवसीय Y-20 सम्मेलन का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 5 मई 2023, ऋषिकेश। युवाओं का देश है, जिनमें नेतृत्व किए जाने की क्षमता है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के दम पर भारत को विकसित देशों की श्रृंखला में खड़े किए जाने का संकल्प लिया है। उक्त बातें आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार, 4 मई 2023 को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय ‌एम्स, ऋषिकेश में “यूथ -20 कन्सल्टेशन इवेन्ट” जिसमें देश विदेश के लगभग ढाई सौ प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं का शुभारंभ करने के उपरांत कहीं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत आज विभिन्न चुनौतियों से जूझ रहा है, लेकिन उसके बावजूद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को जी-20, वाई 20 जैसे सम्मेलनों की अध्यक्षता किए जाने का मौका मिला है, यह भारत के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक चुनौतियों से जूझते भारत को इस प्रकार के सम्मेलनों से उनका समाधान किए जाने का रास्ता निकलेगा।उन्होंने कहा कि Y-20 युवाओं से जुड़े मामलों का समूह है, जिसमें दुनिया की 20 बड़ी एवं उन्नत अर्थव्यवस्था अर्थात G-20 का का प्रतिनिधित्व करती है।

उन्होंने कहा कि Y-20 निश्चित रूप से हमें ऐसा मंच उपलब्ध कराता है, जहाँ वैश्विक स्तर के युवा नेताओं द्वारा वैश्विक मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही वैश्विक चुनौतियों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर स्वस्थ परिचर्चा के माध्यम से आम सहमति से अनुकूलतम निष्कर्ष पर पहुँचा जा सकेगा। भारत के लिए प्रथम बार G-20 की अध्यक्षता करना गौरव का विषय है। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगाँठ से प्रारम्भ हुए आजादी के अमृत काल में इस अवसर से निश्चित रूप से भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि भारत सदैव से ही वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धान्त पर आगे बढ़ता रहा है ।वसुधैव कुटुम्बकम की इसी परम्परा ने भारत को विभिन्न चुनौतियों का व्यवहारिक समाधान खोजने तथा वैश्विक समग्र कल्याण को बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए हम आज यहां Y-20 संवाद हेतु एकत्रित हुए हैं, यह संवाद निश्चित रूप से वैश्विक युवा नेतृत्व को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। भारत का यह प्रयास है कि वैश्विक युवा नेतृत्व एवं साझेदारी को और अधिक प्रगाढ़ किया जाए, जिससे युवा साथ आकर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से आ रही चुनौतियों का समग्र प्रयासों से सामना कर स्वस्थ एवं शान्त वैश्विक पटल भावी पीढ़ियों हेतु रख सकें।

उन्होंने कहा कि Y-20 इण्डिया के साझेदार के रूप में एम्स ऋषिकेश में सम्मेलन की थीम हेल्थ वैलनेस एंड स्पोर्ट्स है, जिसमें निश्चित रूप से ही इन क्षेत्रों में विशेषज्ञ पैनेलिस्टों द्वारा विगत 08 सप्ताह से राज्य में विभिन्न रनअप इवेन्ट के माध्यम से स्थानीय संस्थाओं में की जा रही परिचर्चाओं के परिणामों पर मन्थन किया जायेगा एवं एक सार्वभौमिक तथा सार्वगर्भित हल प्राप्त करने में सफलता प्राप्त होगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार खेलो को। बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। बीते 01 वर्ष में राज्य सरकार द्वारा युवाओं के स्वास्थ, संवर्द्धन हेतु खेलों को विशेष आयाम देने हेतु प्रयास किये गये हैं, जिसके अन्तर्गत खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल अवस्थापना सुविधायें प्रदान किये जाने एवं खेल संस्कृति को बढावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जनपदीय स्टेडियमों में 37 खेल अवस्थापना सुविधाएं सृजित की जा रही है, जिस हेतु रूपये 209.91 करोड़ की धनराशि व्यय की गयी। साथ ही खिलाड़ियों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेलों में पदक अर्जित करने के फलस्वरूप 13 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों, 183 राष्ट्रीय खिलाड़ियों एंव उनके 51 प्रशिक्षकों को नगद पुरस्कार के रूप में रूपये 5.50 करोड़ धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि, रामकृष्ण मिशन के डॉ० दयानंद पंदा, जया चतुर्वेदी, केके तलवार, निदेशक खेल जितेंद्र कुमार सोनकर सहित कई अन्य गडमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!