Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव के पीछे लगी ट्विटर की ट्रोल, टीकाकरण अभियान में दिए गलत आंकड़े

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अक्टूबर 2021, बुधवार, लखनऊ। कोरोना से बचाव के लिए देश में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में गलत आंकड़े देकर महाराष्ट्र फंस गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय द्वारा मंगलवार को ट्वीट किया गया कि देश में सर्वाधिक तीन करोड़ लोगों को टीके की दोनों डोज महाराष्ट्र में लगाई गई हैं। जबकि यूपी में बीते सोमवार को ही तीन करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई जा चुकी थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया। आखिरकार ट्वीट को डिलीट कर दिया।

देश में चल रहे टीकाकरण अभियान से संबंधित आंकड़े वेबसाइट http://dashboard.cowin.gov.in पर आनलाइन हैं। टीकाकरण अभियान में यूपी शुरुआत से ही अव्वल चल रहा है। मंगलवार को 9.41 लाख टीके लगाए जाने के साथ यहां अब तक कुल 12.76 करोड़ वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 9.68 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली और 3.08 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। सबसे ज्यादा टीके लगाने के साथ-साथ सर्वाधिक लोगों को दोनों डोज लगाई गई है। वहीं महाराष्ट्र में अब तक 9.62 करोड़ टीके लगाए गए हैं। इसमें 6.61 करोड़ लोगों ने टीके की पहली और 3.01 करोड़ लोगों ने दोनों डोज लगवाई है। ऐसे में टीके की दोनों डोज लगाने के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है।

यूपी में कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अब तक 12.76 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। अब तक 9.68 करोड़ लोगों ने पहली और 3.08 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 14.74 करोड़ लोगों को टीके लगाए जाने हैं। अभी तक 66 फीसद लोगों ने टीके की पहली और 21 फीसद लोगों ने दोनों डोज लगवाई है। अब एक नवंबर से टीकाकरण अभियान और तेज किया जाएगा।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. अजय घई ने बताया कि ऐसे गांव जहां ज्यादातर आबादी ने पहला टीका लगवा लिया है और दूसरा टीका लगवाने कम लोग आए हैं, वहां प्राथमिकता पर वैक्सीन लगाई जाएगी। यहां टीकाकरण के लिए ज्यादा टीम भेजी जाएगी। आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से लोगों के घर बुलावा पर्ची भेजकर उन्हें दूसरा टीका लगवाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर की मदद से फोन कर ऐसे लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए बुलाया जाएगा। जुलाई अंत तक प्रदेश में करीब साढ़े चार करोड़ टीके लगाए जा चुके थे। 84 दिन की तय समय सीमा यह सभी पूरी कर चुके हैं और अब तक 3.08 करोड़ ने ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। ऐसे में बचे हुए करीब 1.42 करोड़ लोगों को चिन्हित कर वैक्सीन लगवाने के लिए बुलाया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!