Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं टीवी होस्ट आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अक्टूबर 2020, शनिवार। मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे और टीवी होस्ट आदित्य नारायण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में हैं। इन दिनों आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में आदित्य नारायण ने अपनी लव लाइफ को लेकर बयान दिया था और श्वेता अग्रवाल से शादी करने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि आदित्य नारायण जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं, लेकिन अब खबर आई है कि आदित्य और श्वेता इसी साल ही अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं यानी एक दूसरे से शादी करने वाले हैं।

[box type=”shadow” ]एक-दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे आदित्य नारायण अब जल्द ही एक दूसरे को पति-पत्नी के रुप में स्वीकार करने वाले हैं। आदित्य नारायण ने स्पॉटब्वॉय को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि दोनों 1 दिसंबर को शादी करने वाले हैं और कोरोना वायरस महामारी के बीच वो सादगी से यह शादी करना चाहते हैं। सिंगर ने बताया कि वो कोरोना वायरस की वजह से वो सिर्फ परिवारवालों और खास दोस्तों को इनवाइट करेंगे, क्योंकि महाराष्ट्र में अभी शादी के वक्त 50 से अधिक मेहमानों को शादी में बुलाने की इजाजत नहीं है।

साथ ही बताया जा रहा है कि आदित्य और श्वेता किसी मंदिर में जाकर सात फेरे लेने वाले हैं। इसके बाद आदित्य कोरोना वायरस का कहर खत्म होने के बाद एक बड़ा रिसेप्शन देने के बारे में सोच रहे हैं। इससे पहले एक शो के प्रमोशन की वजह से नेहा कक्कड़ और आदित्य की शादी की खबरें आई थीं।[/box]

बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट से जुड़ी रहीं हैं श्वेता अग्रवाल

श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी की दुनिया से की थी। श्वेता साल 2000 में टीवी सीरियल ‘बाबुल की दुल्हनियां’ में नज़र आई थीं। इसके बाद श्वेता 2001 में ‘शगुन’ और 2004 में ‘देखो मगर प्यार से’ में दिखीं। श्वेता ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ। साल 2003 में उन्होंने ‘राघवेंद्र’ नाम की फिल्म में काम किया। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास लीड रोल में थे। इसके अलावा भी वो बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट से जुड़ी रहीं। बता दें कि श्वेता आखिरी बार 2010 में ही बॉलीवुड फिल्म ‘शापित’ में आदित्य नारायण के साथ भी नज़र आ थीं। ये एक हॉरर फिल्म थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!