Breaking News :
>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार अपने पूरे कार्यकाल में 5वें व आखिरी साल में विकास योजनाओं पर दिल खोलकर करेगी खर्च

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च 2021, शुक्रवार, देहरादून। वर्ष 2017 में प्रचंड बहुमत से सत्ता पर काबिज हुई त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार अपने पूरे कार्यकाल में 5वें व आखिरी साल में विकास योजनाओं पर दिल खोलकर खर्च कर सकेगी। पहली दफा निर्माण कार्यों के लिए बजट में 7166 करोड़ की राशि की व्यवस्था हो पाई है। इससे पहले साढ़े छह हजार राशि जुटाना सपना सरीखा हो गया था। जमरानी और सौंग बांध परियोजनाओं के साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कल्याण योजनाओं और जलापूर्ति, आवास और शहरी विकास के लिए अच्छी-खासी धनराशि नए बजट में जुटाई गई है। राज्य सरकार को ये हौसला 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के बूते मिला है। इसकी बदौलत उत्तराखंड को हर साल 17969 करोड़ की राशि मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

उत्तराखंड सरकार को अब तक के चार साल के कार्यकाल में डबल इंजन का पूरा फायदा मिला है। खराब व माली हालत से जूझ रहा प्रदेश अपनी स्थापना के 20 साल बाद भी अपनी आमदनी को अपेक्षा के अनुरूप बढ़ा नहीं सका है। राज्य की विषम परिस्थितियों में अवस्थापना विकास में होने वाला बड़ा खर्च सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है, वहीं गैर विकास मदों के रूप में वेतन, भत्तों, पेंशन, मानदेय के रूप में बढ़ते खर्च से पार पाने का रास्ता सरकार को अब तक नहीं सूझा है। सच ये है कि राज्य बनने के बाद से उत्तराखंड में विकास का दारोमदार और पर्वतीय क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विस्तार का पूरा दारोमदार केंद्र सरकार की मदद और केंद्रपोषित योजनाओं के हवाले है।

यही वजह है कि आल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन, भारत माला परियोजनाएं, सीमांत क्षेत्रों के विकास को मिलने वाली केंद्रीय मदद पर उत्तराखंड टकटकी बांधे है। डबल इंजन को तब और ज्यादा ताकत मिली, जब हिमालयी राज्य की पीड़ा को 15वें वित्त आयोग ने सिर्फ समझा ही नहीं, उसका समाधान भी निकाला। आयोग की सिफारिशों के आधार पर अगले पांच वित्तीय वर्षों तक राज्य को 89845 करोड़ की राशि मिल सकेगी। राज्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर 2021-26 तक राजस्व घाटा अनुदान के रूप में 28,147 करोड़ की राशि मंजूर की गई है।

राज्य को हर वर्ष औसतन 5629 करोड़ की राशि मिलेगी। सबसे ज्यादा 7772 करोड़ वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य को मिलने हैं। आयोग की सिफारिश पर केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में उत्तराखंड को 47234 करोड़ मिलेंगे। हर वित्तीय वर्ष में राज्य को करीब 9446.80 करोड़ की राशि मिलेगी। इसके अतिरिक्त अगले पांच वर्षों में आपदा प्रबंधन मद में 5178 करोड़, शहरी व पंचायती निकायों के लिए 4181 करोड़ मिलेंगे। आयोग और केंद्रीय योजनाओं के रूप में मिलने वाले इस हौसले ने चुनावी वर्ष में राज्य की उम्मीदों में भी गुलाबी रंग घोल दिया है।

नतीजतन सरकार ने बड़े निर्माण कार्यों के लिए 7088.95 करोड़, लघु निर्माण कार्यों के लिए 77.88 करोड़ बजट में रखे। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 1152.88 करोड़, छात्रवृत्ति और स्टाइपेंड मद में 229.58 करोड़ का बंदोबस्त किया है। वेतन, भत्तों, पेंशन पर हो रहे 22 हजार करोड़ से ज्यादा खर्चये हाल तब है जब सिर्फ वेतन-भत्तों पर करीब 16422.51 करोड़, पेंशन व अन्य सेवानिवृत्ति लाभ पर 6400.19 करोड़ खर्च का बोझ सरकार पर है। ब्याज भुगतान के रूप में 6052.63 करोड़ और ऋणों की देनदारी पर भी 4241.57 करोड़ की राशि खर्च होनी है। वृहत और लघु निर्माण कार्यों के लिए महज 15 फीसद धनराशि ही सरकार के पास शेष है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!