Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नेहरू युवा केन्द्र संगठन उत्तराखण्ड के तत्वाधान में आयोजित किया गया ‘आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम’

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जुलाई 2022, रविवार, देहरादून। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र देहरादून श्रीमती एम. टोलिया ने अवगत कराया है कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन उत्तराखण्ड के तत्वाधान में गृह मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से 13वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन 27 जून से 03 जुलाई 2022 तक रेंजर्स कालेज देहरादून में किया गया। इस अवधि में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत एफआरआई देहरादून, पेसिफिक माॅल, मसूरी, कम्पनी गार्डन आदि स्थानो मे किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेताओं चैक के माध्यम से पुरुस्कृत किया गया।

कार्यक्रम समापन में मुख्य अतिथि सुनील उनियाल मेयर, नगर निगर, विशिष्ठ अतिथि जे०पी०एस०नेगी, पूर्व निदेशक, अजय अग्रवाल, संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण विभाग एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता एस०एस० जोशी. क्षेत्रीय निदेशक, नेहरू युवा केन्द्र संगठन अलीपुर दिल्ली के द्वारा आई०आर०डी०टी०सभागार देहरादून में किया गया। कार्यक्रम में झारखड एवं छत्तीसगढ राज्य के सुकमा, कोण्डागॉव, गिरडीह, लातेहार, पलामू एवं हजारीबाग के 110 पुरूष और 83 महिलाओं सहित कुल 193 प्रतिभागियों एवं 20 सुरक्षा कर्मियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा अपने आतित्थ्य उद्बोधन में आदिवासी युवाओं के विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई विशिष्ठ अतिथियों द्वारा आदिवासी युवाओं को उत्तराखण्ड की संस्कृति, रहन-सहन और खान-पान के बारे में जानकारी दी गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एस.एस. जोशी द्वारा युवाओ को विभागीय कार्यक्रम मे सकारात्मक रूप से भाग लेने के लिए मार्गदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती एम. टोलिया जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र देहरादून के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में रविन्द्र सिंह असवाल जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र उधमसिंह नगर के द्वारा सभी अतिथियो एवं नेहरू युवा केन्द्र के सभी अधिकारियो एवं कर्मचारिया, सुरक्षा कर्मियों और राष्ट्रीय स्वयं सेवको का आभार प्रकट किया गया।

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में धुर्व डोगरा जिला युवा अधिकारी पिथौरागढ, राहुल डबराल जिला युवा अधिकारी रूद्रप्रयाग, दिवाकर भाटी जिला युवा अधिकरी अल्मोड़ा, श्रीमती अंजना विष्ट ए पी एस., धर्म सिह रावत ए.पी.ए., प्रवेश सिंह ए.पी.ए., दिगवीर विष्ट राज्य परियोजना समन्वयक, धीरज कुमार डी.पी.औ., नमामि गंगे परियाेजना, सुमन सिह विष्ट राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक, राशि तुषार, मेघा पाल आदि लोगों ने सहयोग किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!