Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

मध्‍य प्रदेश के रीवा में ट्राली से टकरा गयी बस, 15 यात्रियों की दर्दनाक मौत, मुख्‍यमंत्री शिवराज ने जताया दु:ख

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अक्टूबर 2022, शनिवार, रीवामध्‍य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बीती रात बस आगे खड़ी ट्राली से टकरा गयी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 40 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

रीवा के एसपी नवनीत भसीन से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों में से 20 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। हैदराबाद से गोरखपुर की ओर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं। 

दुःखद घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज ने जताया गहरा दु:ख 

रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दु:ख जताया है। सीएम शिवराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उन्हें घटना के बारे में बताया। मप्र सरकार मृतकों के पार्थिव शरीर को प्रयागराज भेजेगी।

मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ योगी ने गहरा दु:ख जताते हुए मृतकों के स्वजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की

मध्‍य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ योगी ने गहरा दु:ख जताते हुए मृतकों के स्वजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए लोगों की समुचित उपचार कराये जाने का अनुरोध किया है।

हादसे में मरने वाले लोगों के स्‍वजनों के लिए दो लाख व घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हादसे में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश पहुंचाने का अनुरोध किया है।

कलेक्‍टर रीवा मनोज पुष्प ने बताया कि घटनास्‍थल पर ऐसा लग रहा है कि ट्रक से ट्रॉली ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था और जब चालक ने ब्रेक लगायी तो पीछे से बस ने टक्‍कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्‍पताल भेज दिया गया है।

बस में अधिकतर मजदूर थे जो दीपावली मनाने जा रहे थे अपने घर

प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार बस में अधिकतर मजदूर थे जो दीपावली मनाने अपने घर जा रहे थे। इस हादसे में प्रशासन अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि कर चुका है। थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने बताया कि 12 लोगों ने घटनास्‍थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर में हुई जबकि एक व्‍यक्ति की मौत रीवा के संजय गांधी अस्‍पताल में हुई। 8 लोगों की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है।

जब हादसा हुआ उस समय बस की गति काफी तेज थी

हादसा सुहागी पहाड़ी पर शुक्रवार रात 11:00 बजे हुआ। उत्तर प्रदेश पासिंग की ये बस मध्‍य प्रदेश के जबलपुर से रीवा होते हुए प्रयागराज की ओर जा रही थी। पहाड़ी के ढाल से उतरते समय बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है जब हादसा हुआ उस समय बस की गति काफी तेज थी। इस हादसे में 15 लोगों की जान जाने की सूचना मिली है। जबकि काफी संख्‍या में यात्री घायल बताये जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!