Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
कारोबारताज़ा खबरेंदेशपर्यटन

पर्यटन मंत्री महाराज ने देवभूमि के पवित्र चारों धामों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जून 2022, शनिवार, देहरादून। दो साल बाद बिना बंदिशों के शुरू हुई चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं से अपील करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देवभूमि के पवित्र चारों धामों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। शनिवार को उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के सभागार में पर्यटन विभाग व चारधाम यात्रा से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि तीर्थ स्थलों पर सफाई पर ध्यान देकर आस्था को नया आयाम दें।

बैठक में जिलाधिकारी चमोली, जिलाधिकारी उत्तरकाशी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग और एसडीएम बड़कोट ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए आ रहे हैं। खासकर केदारनाथ धाम में हर दिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं से अपील करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जिस तरह से हम अपने घर पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते है उसी प्रकार उत्तराखण्ड के तीर्थ स्थलों में दर्शन पूजन के साथ स्वच्छता की भी साधना करें।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि केदारनाथ धाम में स्वच्छता बनाए रखने के लिए केदारनाथ धाम को 07 सेक्टरों में बांटा गया है।हर सेक्टर में एक सुपरवाइजर और एक नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जबकि पैदल यात्रा मार्ग से लेकर मंदिर परिसर के आसपास 323 शौचालय बनाए गए हैं। हर एक पड़ाव में 60-70 शौचालय बनाए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि धाम में ही गीले और सूखे कूड़े को अलग करने के बाद ही डंपिंग जोन तक पहुँचायें। केदारनाथ धाम के यात्रा मार्गों पर कूड़ा फैलाने वाले 1100 दुकानदारों के चलान किए जा चुके हैं।

खोड़े-खच्चरों की मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी और जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को निर्देश देते हुए कहा कि यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में जाने से पहले जिस तरह तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें आगे भेजा जा रहा है वैसे ही घोड़े-खच्चरों की भी स्क्रीनिंग कर उन्हें आगे भेजा जाए। धामों में स्वच्छता बनाए रखने और कूड़े को कूड़ेदान में डालने के लिए समाचार पत्रों, लाउडस्पीकर और अभियान के तहत स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हेली सेवा के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बल्क बुकिंग और हेली सेवा के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक में अपर सचिव पर्यटन सी. रविशंकर, यूटीडीबी के निदेशक अवस्थापना ले० कर्नल दीपक खण्डूरी, अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान, अपर निदेशक श्रीमती पूनत चंद, उप निदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार, पीआरओ के.के. जोशी आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!