Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

मुख्यमंत्री ने पर्यटन व चारधाम यात्रा से जुड़े व्यक्तियों के लिए दिया गया है दो सौ करोड़ रूपये का पैकेज

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा निगम, सफाई कर्मचारियों, पुलिस कार्मिकों व सहकारिता से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर आश्वासन दिया कि बीच का रास्ता निकाला जाएगा, कर्मचारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह जितने समय के लिए भी मुख्यमंत्री रहेंगे, क्वालिटी वर्क ही होगा। उन्होंने कहा कि अपनी पहले ही कैबिनेट में मैंने प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार की दिशा में भी राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है। एनडीए, सीडीएस की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को साक्षात्कार की तैयारी के लिए 50 हजार की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले 100 अभ्यर्थियों को मेन्स एवं साक्षात्कार के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

पर्यटन व चारधाम यात्रा से जुड़े व्यक्तियों के लिए दो सौ करोड़ का पैकेज

इससे अनेक व्यक्तियों की आजीविका जुड़ी है। पर्यटन और चारधाम यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों के लिए दो सौ करोड़ का पैकेज दिया गया है। जिससे एक लाख, 65 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र व इससे जुड़े कार्मिकों के लिए 205 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया जा रहा है। इससे तीन लाख, 73 हजार लोग लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण है।

डाटकाली मंदिर से आगे नहर के बराबर से मेरठ तक 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से ऐलीवेटेड फोरलेन सड़क तैयार होगी, जिससे देहरादून से दिल्ली के बीच केवल दो घंटे में सफर पूरा होगा। कहा कि देवस्थानम बोर्ड से किसी के हक-हकूक प्रभावित न हों, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। इस मौके पर दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, आंबेडकर फाउंडेशन के निदेशक डा. देवेंद्र प्रसाद माझी आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!