Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

वर्तमान में जनपद देहरादून में 26 पॉजिटिव व्यक्तियों के स्वस्थ होने के फलस्वरूप 7 व्यक्ति उपचाररत् हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 8 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है जनपद देहरादून में कोरोना पाजिटिव संक्रमित  कुल 34 व्यक्ति में से 13 व्यक्ति कोराना संक्रमण के कारण उपचाररत् थे, जिनमें से आज कुल 6 व्यक्ति स्वस्थ हो गये हैं जिसमें 5 व्यक्ति दून मेडिकल कालेज से तथा1 एम्स ऋषिकेश शामिल हैं। अतः वर्तमान में जनपद में 26 व्यक्तियों के स्वस्थ होने के फलस्वरूप 7 व्यक्ति उपचाररत् हैं।
आज कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत संदिग्ध 27 व्यक्तियों के सैंपल जाँच हेतु भेजे गये हैं तथा 35 सैम्पल प्राप्त हुए जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगिटिव प्राप्त है। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्तियों हेतु विकासखण्डवार दैनिक सर्विलांस के आधार पर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा कुल 455479 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य कर लिया गया है, जिनमें विकासखण्ड चकराता में 31326, विकासखण्ड डोईवाला में 63759, विकासखण्ड रायपुर में 199218, विकासखण्ड सहसपुर में 161176 शामिल हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दिहाड़ी/मजदूरी करने आये 13 श्रमिकों जिन्हें जामिल उल उलूम मदरसा सहसपुर  में बनाये गये राहत शिविर में ठहराया गया है, की साईकेट्रिक सपोर्ट टीम द्वारा रिवाइस्ड कांउसिलिंग की गयी।

आज कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु नियुक्त विभिन्न कार्मिकों को संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत 231 एन-95 मास्क, 2500 ट्रिपल लेयर मास्क, 50 पी.पी.ई. किट, 60 वी.टी.एम. वाईल, 1502 सर्जिकल गलब्स, 7500 एक्जामिनेशन गलब्स तथा 312 सेनिटाइजर उपलब्ध कराये गये।

कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 69 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खांसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!