Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी आज भरूच और जामनगर में करेंगे 9,460 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022, अहमदाबाद/नई दिल्ली अपने 3 दिवसीय गुजरात दौरे पर चल रहे प्रधानमंत्री मोदी का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री मोदी आज भरूच और जामनगर में 9 हजार 460 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले भरूच जिले के आमोद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और अहमदाबाद में जरूरतमंद छात्रों के लिए एक शैक्षिक परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे जम्बूसर में बल्क ड्रग पार्क और भरूच जिले के दहेज में डीप सी पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आणंद जिले के वल्लभ विद्यानगर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में वे चुनावी मूड में नजर आएंगे।

जामनगर में 1,460 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
आज शाम को प्रधानमंत्री जामनगर में 1,460 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं सिंचाई, बिजली, जलापूर्ति और शहरी बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं।
विदित रहे कि जिन परियोजनाओं का आज प्रधानमंत्री मोदी आधारशीला रखेंगे उनमें कलावड़/ जामनगर तालुका मोरबी-मालिया-जोडिया समूह की कलावद ग्रुप ऑगमेंटेशन जल आपूर्ति योजना, हापा मार्केट यार्ड रेलवे क्रॉसिंग, लालपुर बाईपास जंक्शन फ्लाईओवर ब्रिज, सीवर संग्रह पाइपलाइन और पंपिंग स्टेशन का नवीनीकरण शामिल हैं।

अहमदाबाद में शैक्षिक संकुल का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में जरूरतमंद छात्रों के लिए एक शैक्षिक संकुल का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना छात्रों को समग्र विकास के लिए सुविधाएं प्रदान करने में मदद करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!