Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डधार्मिक

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां पूरी श्रद्धालु आज रखेंगे व्रत, मंदिरों में सादगी से होंगे कार्यक्रम

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2020, मंगलवार। दून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, हालांकि, इस बार श्रद्धालु न तो बालगोपाल को झूला झुला पाएंगे और न ही झांकियों का आनंद ले सकेंगे। श्रद्धालु अष्टमी तिथि को आज व्रत रखेंगे। रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दो दिन है, लेकिन पंडितों की मानें तो तिथि के विशेष महत्व को देखते हुए 11 अगस्त को अष्टमी तिथि पर गृहस्थ व्रत रखेंगे। रात को भगवान श्रीकृष्ण जन्मदिवस पर कार्यक्रम होंगे। 12 अगस्त को मथुरा, वृंदावन की तर्ज पर साधु संन्यासियों का व्रत रहेगा। पंडित भरतराम तिवारी के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र, वार और तिथि के अनुसार मनाई जाती है। मंगलवार को सुबह नौ बजकर आठ मिनट से अगले दिन बुधवार सुबह 11 बजकर 17 मिनट तक अष्टमी रहेगी, जबकि रोहिणी नक्षत्र 13 को है। तिथि को विशेष मानते हुए व्रत रखने और पूजा करने का संयोग 11 अगस्त को पड़ रहा है। उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने बताया कि अष्टमी तिथि मंगलवार को है। पुराण व कर्मकांड को मानने वाले इसी दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखेंगे।

आज इन मंदिरों में होंगे आयोजन

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर न झांकियां निकलेंगी और न ही मटकी तोड़ कार्यक्रम होंगे। भजन कीर्तन के साथ ही शारीरिक दूरी बनाकर भक्त कान्हा के दर्शन करेंगे। मंदिरों में भीड़ न हो इसके लिए विभिन्न मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं से घर पर रहकर ही कृष्ण जन्माष्टमी मनाने का आह्वान किया है। सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के मीडिया प्रभारी संजय गर्ग ने बताया कि मंदिर लाइटों से सजाया गया है। 11 अगस्त को रात 12 बजे शारीरिक दूरी बनाकर भक्त दर्शन कर सकेंगे। पटेलनगर स्थित श्याम सुंदर मंदिर के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में 11 और 12 अगस्त को रात साढ़े आठ बजे से भजन संध्या होगी। आदर्श मंदिर में 11 और 12 अगस्त दोनों दिन भजन कीर्तन किए जाएंगे। प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर, श्री लक्ष्मीनारायण पंचमुखी पंचायती हनुमान मंदिर में भी भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

लड्डू गोपाल करी खरीदारी

कान्हा ड्रेस, लड्डू गोपाल आदि की बाजार में जमकर खरीदारी हुई। पलटन बाजार स्थित दुकान के स्वामी अजय सिंघल ने बताया कि लड्डू गोपाल 100 से एक हजार रुपये, कान्हा ड्रेस 20 से 800 रुपये, पगड़ी 30 से 100 रुपये, राधा-कृष्ण मूर्ति व झूले 250 रुपये तक उपलब्ध हैं।

कई मंदिरों में कल होंगे धार्मिक आयोजन

जन्माष्टमी पर बुधवार को भी कई मंदिरों में भजन कार्यक्रम होंगे। डीएल रोड स्थित चैतन्य गौड़ीय मठ, बल्लूपुर चौक स्थित इस्कॉन मंदिर, राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर में 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने की घर में पूजा करने की अपील

डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं से मंदिरों के बजाये घरों में ही पूजा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए सभी को सरकार की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राज्यवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र और श्रीमद्भागवत गीता के माध्यम से दिए गए महान सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि सभी जन इस पावन अवसर पर प्रेम, भाईचारा बनाकर समाज के विकास में योगदान का संकल्प लें। उन्होंने राज्यवासियों से यह भी अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर गाइडलाइन का पालन कर जन्माष्टमी मनाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!