Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
देश

पश्चिम बंगाल में ‘कमल’ खिलने से TMC को झटका, लेफ्ट के ताबूत में भी ठोकी आखिरी कील

 कोलकाता। 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की आंधी चलने के बावजूद पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का दुर्ग सलामत ही नहीं रहा था, बल्कि 34 सीटें जीतकर तृणमूल ने भाजपा को महज दो सीटों पर रोक दिया था। तब कांग्रेस को चार और माकपा को दो सीटें मिली थीं, लेकिन पिछले पांच वर्षों में जिस तरह से भाजपा ने बंगाल की धरती पर कमल खिलाने के लिए मेहनत की, उसी का नतीजा है कि इस लोकसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दो सीटों पर सिमट गई और माकपा पूरी तरह से साफ हो गई।

34 वर्षों के वामपंथी शासन का अंत वैसे तो आठ साल पहले 2011 में ममता बनर्जी ने कर दिया था, लेकिन वामपंथ के ताबूत में आखिरी कील इस चुनाव में भाजपा ने ठोक दी। वहीं, पिछले एक दशक से अजेय रहीं ममता को इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के मैजिक के सामने हार मिली है। 2011 के बाद एवं 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तक बंगाल में जितने भी चुनाव हुए, उसमें ममता का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला, लेकिन भाजपा को बंगाल में जिस तरह की उम्मीद थी, उसे लोगों ने अबकी बार वोट देकर पूरा किया है।

उत्तर प्रदेश के बाद पीएम मोदी की सर्वाधिक 17 चुनावी रैलियां बंगाल में ही हुई थीं। वहीं, ममता भी भाजपा के लिए एक इंच जमीन भी छोड़ने को तैयार नहीं थीं। इसीलिए उन्होंने बंगाल की 42 सीटों पर करीब 150 चुनावी रैलियां व 150 किलोमीटर की पदयात्रा की थी। मोदी व शाह पर व्यक्तिगत हमले भी किए थे, लेकिन इस बार बंगाल के लोग ममता की बातों से प्रभावित नहीं हुए और अपना वोट मोदी को दे दिया। यही नहीं, अन्य सीटों पर भाजपा दूसरे स्थान पर रही है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बंगाल में 2021 का विधानसभा चुनाव ममता के लिए काफी कठिन होने वाला है।

छठे चरण से पहले जिस तरह से ममता ने ‘जय श्रीराम’ के नारे को लेकर प्रतिक्रिया जताई थी, उसे बंगाल के लोगों ने अच्छी तरह से नहीं लिया था। यही नहीं, पूरे देश में मतदान के दौरान सर्वाधिक हिंसा बंगाल में ही हुई। इससे भी लोग नाराज थे, क्योंकि सभी को लग रहा था कि आखिर बंगाल में हिंसा के बिना चुनाव क्यों नहीं होते हैं। वहीं, एनआरसी और नागरिकता संशोधन बिल का विरोध भी शायद ममता को उल्टा पड़ गया, क्योंकि दार्जिलिंग व आसनसोल सीट को छोड़ दें तो जिन सीटों पर भाजपा का कमल खिल रहा है, उन सब पर तृणमूल का कब्जा था।

मतुआ संप्रदाय की बंगाल में काफी संख्या है। मतुआ वोट बैंक को लेकर ही मोदी बनगांव के ठाकुरनगर गए थे और वहां भी चुनाव की घोषणा से पहले ही सभा की थी। मतुआ संप्रदाय की प्रमुख वीणापाणि देवी (बड़ो मां), जिनका हाल में ही निधन हुआ है, का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी मांगा था। उसी का नतीजा रहा कि राणाघाट व बनगांव जैसी सीटें तृणमूल के हाथों से निकल गईं। भाजपा को ममता की तुष्टीकरण नीति के विरोध का भी काफी फायदा मिला है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!