Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश में BJP के कई विधायकों के कटे टिकट, उत्तराखंड में भी धड़कने हुई तेज

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी 2022, रविवार, लखनऊ। भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शनिवार को सभी 70 सीटों के पैनल पर मुहर लगा दी गई। इस बीच उत्तर प्रदेश में पार्टी की पहली सूची में जिस तरह लगभग 25 प्रतिशत विधायकों के टिकट काटे गए, उसने उत्तराखंड के भाजपा विधायकों को बेचैन कर दिया है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड में भी 10 से 15 विधायकों के टिकट कटने तय हैं। यह आंकड़ा भी चौथी विधानसभा में भाजपा के कुल विधायकों का लगभग 25 प्रतिशत ही बैठ रहा है

भाजपा अपने प्रत्याशियों की परख के लिए पिछले कई महीनों से चरणबद्ध ढंग से राज्य में सर्वे करा रही है। पिछले साल अगस्त में जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड प्रवास पर आए थे, उस वक्त यह जानकारी सामने आई थी कि लगभग डेढ़ दर्जन विधायकों के टिकट पर तलवार चल सकती है। बाद में यह आंकड़ा दो दर्जन तक भी पहुंचा। इस सबके बीच भाजपा को परेशानी का सामना भी करना पड़ा क्योंकि कमजोर आंके गए विधायकों के सशक्त विकल्प पार्टी को नहीं मिल पा रहे हैं।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस स्थिति में पार्टी शायद ही इतनी संख्या में वर्तमान विधायकों के टिकट काटे, लेकिन इतना तय है कि 10 से 15 तक विधायक इस बार फिर से प्रत्याशी नहीं बनाए जाएंगे। यही कारण रहा कि प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक से पहले शुक्रवार को तमाम विधायक राजधानी देहरादून में सक्रिय नजर आए। वे मुख्यमंत्री और मंत्रियों से लेकर संगठन के पदाधिकारियों से इस संबंध में जानकारी लेने की कोशिश करते रहे।

शनिवार, 16 जनवरी 2022 को भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, जिसमें लगभग 25 प्रतिशत विधायकों की सीट पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। इससे उत्तराखंड के भाजपा विधायक भी अब सशंकित दिखाई दे रहे हैं। खासकर, जिन्हें यह अंदेशा है कि इस बार उनका टिकट कट सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!