Breaking News :
>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’>>मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, सभी 168 विद्यालयों में पहुँचे स्मार्ट टीवी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’
उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ में तीन लोग बरसाती नाले में बहे, एसडीआरएफ टीम मौके के लिए रवाना

देहरादून:  उत्तराखंड में मौसम के तेवर कुछ ढीले जरूर पड़े, लेकिन दुश्वारियां बनी हुई हैं। पांच दिनों से पिथौरागढ़ में फंसे कैलास मानसरोवर यात्रियों में से 31 को बुधवार को हेलीकॉप्टर से गुंजी पड़ाव पहुंचाया गया। इधर, रातभर से हो रही बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे चार घंटे और ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ढाई घंटे बाधित रहा। मौसम विभाग ने राज्य में अगले चौबीस घंटों के दौरान हालात सामान्य रहने की संभावना जताई है।

वहीं, पिथौरागढ़ तहसील धारचूला के चौदास में तीन लोग नाले में बहे। राजस्व टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके को रवाना।  प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, आज  छलमाछीलासो निवासी राधा (21 वर्ष) पत्नी मनीराम, प्रियंका (19 वर्ष) पुत्री गोपाल राम और पांगू निवासी गजेंद्र राम (32 वर्ष) पुत्र नंदन राम घर जाते बरसाती नाले में बह गए। सूचना मिलते ही राजस्व दल मौके को रवाना हो गया है। उधर, मुनस्यारी के मल्ला जोहार में चीन सीमा के पास बुगड़ियार का पुल बह गया है।

गुजरे कुछ दिनों से राज्य में मौसम परेशानी का सबब बना हुआ है। खासकर, कुमाऊं मंडल के कुछ इलाकों में अतिवृष्टि के चलते जनजीवन प्रभावित है। कैलास मानसरोवर यात्रा पर भी इसका असर देखने को मिला। गढ़वाल मंडल में चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन की वजह से कई बार आवाजाही बाधित हो रही है। मंगलवार मध्य रात्रि से सुबह दस बजे तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन उसके बाद मौसम के तेवर नरम पड़े। पर्वतीय जिलों में छिटपुट बारिश के दौर चले, शाम तक मौसम पूरी तरह साफ हो गया।

बुधवार सुबह पिथौरागढ़ में फंसे कैलास मानसरोवर यात्रियों को हेलीकॉप्टर से गुंजी पहुंचाया गया। बारिश के चलते रास्ते बंद होने से यह यात्री दल आगे नहीं बढ़ पा रहा था। यात्रियों का 55 सदस्यीय छठा दल भी अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ। इधर, यमुनोत्री राजमार्ग पर डाबरकोट के पास भूस्खलन जारी रहा। यहां पूरे दिन यातायात बंद रहा। प्रशासन ने यात्रा का संचालन ओजरी से त्रिखली पैदल मार्ग से कराया। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे फकोट के पास चार घंटे और ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे महादेवी चट्टी के पास ढाई घंटे बाधित रहा। केदारनाथ की पैदल यात्रा जारी रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!