Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादून

तीर्थस्थलों के दर्शन करवाने के लिए भारत गौरव ट्रेन का किया जा रहा संचालन

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2023, गुरूवार, देहरादून। भारत गौरव ट्रेन से यात्री सात ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश के दर्शन कर सकेंगे। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से तीर्थस्थल के दर्शन करवाने के लिए विशेष रूप से इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन के लिए अलग-अलग स्टेशन चयनित किए गए हैं। इनमें ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी ललितपुर स्टेशन शामिल हैं। श्रेणी के अनुसार कुल 767 बर्थ होंगी।

इसमें सेकंड एसी में 49 सीटें, थर्ड एसी में 70 और स्लीपर में कुल 648 सीटें हैं। यह ट्रेन में तीर्थयात्रा आगामी 9 से 18 जनवरी तक चलेगी। इसमें सेकंड, थर्ड एसी और स्लीपर की बुकिंग कराई जा सकती है। यात्रा पैकेज में नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन और बस के माध्यम से स्थानीय भ्रमण भी शामिल है। यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से और आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से कराई जा सकती है।

यात्रा का किराया

कोच          प्रति व्यक्ति      प्रति बच्चा (5-11 वर्ष)
सेकंड एसी   42,350         40,800
थर्ड एसी      31,900         30,600
स्लीपर        19,000          17,900

जानकारी के लिए नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
देहरादून –    8287930665, 8650930962
मुरादाबाद – 8285469807
लखनऊ –    8287930913, 8287930908, 8287930906, 8287930902
कानपुर –     8595924298, 82879 30930
झांसी –        8595924291 , 8595924272

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!