Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
राजनैतिक-गतिविधियाँ

इस बार निकाय चुनाव में सीट और साख गंवा बैठे ये दिग्गज

देहरादून। निकाय चुनावों में इस बार जनता के बदले हुए मूड के आगे बड़े-बड़े दिग्गज अपनी साख तक नहीं बचा पाए। आलम यह रहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट अपनी-अपनी विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले निकायों में निकाय प्रमुख पद के पार्टी प्रत्याशियों को जिताने में नाकाम रहे।

अब दिग्गजों को बचाने के लिए हार का ठीकरा फोड़ने को सिर की तलाश चल रही है। यहां तक कि अब सीधे क्षेत्र के बड़े नेताओं को ही कठघरे में खड़ा करने की तैयारी है। निकाय चुनावा भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए ही बेहद अहम थे। जहां एक ओर भाजपा के सामने विधानसभा चुनावों के शानदार प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती थी, तो वहीं कांग्रेस के सामने खुद को साबित करने की।

इन चुनौतियों से पार पाने की जुगत में दोनों ही दलों के दिग्गज अपनी साख बचाने में नाकाम रहे। बात करें भाजपा की तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में नगर पालिका की सीट नहीं बचा पाए। यहां कांग्रेस सेंध मारने में सफल रही।

निश्चित रूप से यह सरकार के लिए बड़ा झटका रहा। इसमें भितरघात की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, अब पार्टी में हार के कारणों की तलाश की जा रही है।

इसी तरह शहरी विकास मंत्री व सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक अपने गढ़ यानी नगर निगम हरिद्वार के महापौर पद के पार्टी प्रत्याशी को जिताने में नाकाम रहे। वह भी तब, जब पार्टी प्रत्याशी भी उनकी पसंद का था। अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए कैबिनेट मंत्री ने पूरा जोर भी लगाया, बावजूद इसके यहां पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। अब यहां भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए उन पर हार का ठीकरा फोड़ने की तैयारी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट अपनी विधानसभा क्षेत्र रानीखेत की चिलियानौला नगर पालिका में पार्टी प्रत्याशी को नहीं जिता सके। यहां निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया। अब यहां भी हार के कारणों की तलाश की जा रही है।

इसी तरह कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कोटद्वार विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी की हार नहीं टाल पाए, जबकि लैंसडौन के भाजपा विधायक दिलीप रावत की पत्‍‌नी ही प्रत्याशी के रूप में मैदान में थीं। अब टिकट आवंटन के बाद पार्टी में बगावत और भितरघात को हार के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है।

बात करें कांग्रेस की तो कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका नगर निगम हल्द्वानी में लगा। यहां नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश तमाम प्रयासों के बावजूद अपने बेटे सुमित हृदयेश को जिताने में नाकाम रहीं। अनुकूल परिस्थितियों के बीच चुनाव हारने पर यहां भी कारणों को तलाशा जा रहा है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल का हारना भी कांग्रेस के लिए बड़ा झटका रहा। मतगणना के शुरुआती दौर में देहरादून नगर निगम में कांग्रेसी पार्षद जीते लेकिन महापौर की गणना में दिनेश अग्रवाल हमेशा ही पिछड़ते रहे। इससे यहां भी भितरघात की बात कही जा रही है इसके साथ ही सरकार पर सवाल उठाते हुए हार के कारणों पर परदा डाला जा रहा है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!