Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्ड

जंगल से बाहर निकली आदिम जनजाति, सरकार से की ये मांग

डीडीहाट, पिथौरागढ़ : तहसील धारचूला और डीडीहाट के नौ गांवों में रहने वाली प्रदेश की एकमात्र आदिम जनजाति अपने अधिकारों के प्रति सजग हो रही है। जंगल से निकल पहली बार जनजाति की महिलाएं बिजली, स्वास्थ्य सुविधा, रोजगार आदि मांगों को लेकर सड़क पर जुलूस निकालते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची। मातृशक्ति की अगुवाई में ही यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विवेक कुमार को सौंपा गया।

तहसील डीडीहाट के कूटा चौरानी और मदनपुरी में रहने वाली महिलाओं ने अधिकारों को हासिल करने के लिए बकायदा वनराजि संगठन बनाया गया है। जिसकी अध्यक्ष हरुली देवी है। इस संगठन ने मंगलवार को वनराजि समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया। सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि वनराजि समाज अभी भी 19वीं सदी का ही जीवन जी रहा है। आजादी के 70 साल बाद भी वे वनों पर निर्भर हैं। वहीं, वन अधिनियम भी उन्हें वनों से भी दूर कर रहा है।

कूटा चौरानी गांव अभी भी बिजली से वंचित 

कूटा चौरानी गांव आज भी अंधेरे में है। इस गांव तक बिजली नहीं पहुंची है, जबकि आसपास के गांव कई दशक पूर्व से जगमगा रहे हैं। जंगल के निकट का गांव होने से हर वक्त गांव में जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। गांव में अभी तक पक्के मकान नहीं हैं। झोपड़ियों में रहना पड़ता है। जिसके चलते अधिकांश बच्चे बीमार रहते हैं, लेकिन उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। वनराजि समाज के लोगों को मनरेगा के तहत कोई रोजगार नहीं मिलता है। महिलाओं की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। वनराजि समाज की काष्ठकला के संरक्षण के आज तक उपाय नहीं हो पाए हैं।

कौन हैं वनराजि 

अतीत से ही वनों में गिरि और कंदराओं में निवास करने वाली वनराजि को स्थानीय भाषा में वनरावत कहा जाता है। वनरावत अस्कोट क्षेत्र के तहसील डीडीहाट और धारचूला के नौ गांवों में रहते हैं। गरीबी, अशिक्षा, संसाधनहीनता के चलते वनराजि समाज में बाल मृत्युदर अधिक होने से इनकी संख्या निरंतर घटती जा रही है। इस समय नौ गावों में रहने वाले वनराजियों की जनसंख्या 600 से 700 के बीच है। वनराजि भूमिहीन, भवनहीन हैं। जीवन यापन के लिए वनों पर निर्भरता बनी है। वन एक्ट 1980 लागू होने के बाद इनका एकमात्र उद्यम काष्ठ के बर्तन बनाना बंद हो गया और वनराजि हाशिए में चले गए। अब वनराजि संगठन के बैनर तले संगठित होकर यह जनजाति सरकार से हक मांगने की राह पर उतरी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!