Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

पर्सनल लोन लेते वक़्त इन बातों का अवश्य रखें ध्यान, नहीं होगा नुकसान

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2020, बुधवार। कोरोना महामारी के चलते मौजूदा समय में बड़ी संख्या में लोग नकदी समस्या से जूझ रहे हैं। इसके चलते कई लोग इस विकट समय में पर्सनल लोन लेकर अपने नकदी संकट को दूर करने की योजना बना रहे हैं। पर्सनल लोन लेते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। ग्राहक को बाजार में उपलब्ध विभिन्न ऑफर्स की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं, पर्सनल लोन लेते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

क्रेडिट स्कोर

लोन लेते समय ग्राहक का क्रेडिट स्कोर बहुत मायने रखता है। पर्सनल लोन लेने के लिए ग्राहक का क्रेडिट स्कोर अच्छा होना जरूरी है। अपने क्रेडिट युटिलाइजेशन रेशियो को 30 फीसद की सीमा में रखकर अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखा जा सकता है। 750 और इससे ज्यादा का क्रेडिट स्कोर होने पर कम दर वाले पर्सनल लोन की उम्मीद काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ग्राहक को नियमित रूप से अपनी क्रेडिट रिपोर्ट अवश्य देखनी चाहिए।

नियोक्ता की विश्वसनीयता

अगर आपके नियोक्ता की विश्वसनीयता अधिक है, तो आपको कम ब्याज दर वाला लोन पाने में सहूलियत हो सकती है। पर्सनल लोन में नियोक्ता की विश्वसनीयता भी काफी मायने रखती है। लोकप्रिय संस्थानों में या मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को आसानी से उनकी पसंदीदा लोन डील मिल जाती है।

ऑफर्स का फायदा

ग्राहक को लोन लेने से पहले विभिन्न कर्जदाताओं की ओर से पर्सनल लोन पर ली जा रही ब्याज दरों की तुलना अवश्य कर लेनी चाहिए। बहुत से कर्जदाता समय-समय पर पर्सनल लोन पर अच्छे सीजनल ऑफर्स लेकर आते हैं। इन ऑफर्स का फायदा उठाकर ग्राहक कम ब्याज दर वाला पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं।

भुगतान का रिकॉर्ड अच्छा हो

अगर आप कम ब्याज दर वाला पर्सनल लोन चाहते हैं, तो आपकी भुगतान हिस्ट्री अच्छी होनी चाहिए। ग्राहक को अपने क्रेडिट कार्ड्स के बिल का पूरा भुगतान करने की कोशिश करनी चाहिए और हर महीने अपना कर्ज चुका देना चाहिए। ऐसा होने पर ग्राहक को कम ब्याज दर वाला पर्सनल लोन पाने में आसानी होगी। अगर ग्राहक के पास पहले से कोई दूसरा कर्ज है, तो उसकी ईएमआई (EMI) नियमित रुप से समय पर जमा करानी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!