Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
स्वास्थ

पैरों में हो दर्द तो करें ये अभ्यास

आकाश ज्ञान वाटिका। कभी बढ़ती उम्र तो कभी चोट और आजकल के समय में खराब लाइफस्टाइल के चलते भी लोगों को अक्सर पैरों और हड्डियों में दर्द की शिकायत रहती है। इस तरह के दर्द में कुछ सिंपल फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज काफी आराम दिला सकती है। जो आप खुद घर में भी कर सकते हैं।

नी फुल एक्सटेंशन

एक बेंच या सोफे पर बैठ जाएं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप तौलिए की मदद से अपने पैरों को लपेटें और अपनी ओर खींचें। आराम की पोजिशन में लौटने से पहले 5 सेकेंड के लिए रूकें। इस एक्सरसाइज को करने से आपके पैर दर्द में आराम मिलेगा।

सिंगल लेग ब्रिज

पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने एक घुटने को मोड़ लें और तलवों को जमीन से सटाकर रखें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपने दूसरे पैरे और बॉडी को ऊपर उठाएं, ब्रिज पोज में आ जाएं। ध्यान रखें इस दौरान बॉडी का वजन दूसरे पैर पर रहे और कूल्हों को कसाव दें। धीरे-धीरे नीचे आएं। कुछ सेकेंड्स तक रूकने के बाद फिर पहली वाली पोजिशन में आ जाएं और फिर इसे दूसरे पैर से दोहराएं। इसको लगभग 10 बार करें। यह एक वॉर्म-अप एक्सरसाइज है, इससे हिप्स की मसल्स को टोन करने में मदद मिलती है औऱ पैरों में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।

ब्रिज विद बॉल

इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, अब अपने घुटनों को मोड़ते हुए, उनके बीच में मिनी बॉल रखें। इसके बाद अपने कूल्हों को जमीन से ऊपर उठाएं और पैरों के बीच गेंद दबाएं। जब तक कि आपके कंधे, कूल्हे और घुटने एक सीधी लाइन में न हों। कुछ देर इस पोजिशन में रहें और फिर धीरे-धीरे वापस पहली वाली पोजिशन में आ जाएं। इसको रोज 10 बार करने से पैरों के दर्द में राहत मिलेगी

डबल नी टू चेस्ट

पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं। अब अपने दोनों घुटनों को मोड़ते हुए पेट या छाती के ऊपर लाएं। हाथों से घुटनों को पकड़े और 10 सेकेंड तक पकड़े रहें। फिर पहले वाली पोजिशन में लौट जाएं। आप चाहें तो अपने हाथों से पैरों को सहारा देते हुए इस पोजिशन में 15 लसे 30 सेकेंड के लिए रहें और फिर धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे कर लें। यह एक्सरसाइज कम से कम आप 5-10 बार जरूर दोहराएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!