Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
राजनैतिक-गतिविधियाँ

छत्तीसगढ़ में मई के महिने में हर शनिवार और रविवार को रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़े मामलों को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन-3 में दी जा रही छूट को लेकर अहम फैसला किया है। अब मई माह में प्रत्येक शनिवार-रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। यानी लॉकडाउन-1व 2 की तरह सिर्फ दूध, सब्जी, दवा जैसी अतिआवश्यक सेवा ही चालू रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा- लॉकडाउन-तीन में सभी शनिवार-रविवार को रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि लॉकडाउन-तीन में कुछ सामान्य सेवाओं की भी छूट दी गई है। सभी सरकारी दफ्तर खोलने का फैसला किया था, लेकिन अब गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के सुझाव को सहमति प्रदान करते हुए सप्ताहांत दो दिन यानी शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। जिस तरह की छूट लॉकडाउन एक में थी, वही छूट दी जाएगी।

आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाओं पर पूर्ण रोक

आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाओं पर पूर्ण रोक लगी रहेगी। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने यह अहम कदम उठाने का फैसला लिया है।

कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली स्वास्थ्य कर्मी की पीएम मोदी ने की तारीफ

धुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम मालती यादव के कार्यो की तरीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। मालती ने लॉकडाउन के दौरान काम करने वाले मनरेगा मजदूरों के बीच गांव-गांव पहुंचकर कोरोना के प्रति जागरूक किया और शारीरिक दूरी के पालन के प्रति प्रेरित किया। नीति आयोग ने भी ट्वीट किया कि- इरादे हैं फौलादी, हिम्मती हर कदम। एएनएम मालती यादव की तस्वीर को शेयर करके कहा कि यह हंै असली कोरोना योद्घा।

लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की शुरुआत

एनएचएम डायरेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य वर्कर को कोरोना से बचाव की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार शुरू किया गया है। इस दौरान लोगों को बचाव की जानकारी देना आवश्यक है। खासतौर पर आदिवासी इलाकों बस्तर से लेकर सरगुजा तक जागरूकता अभियान स्वास्थ्य कर्मी चला रहे हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी की स्वास्थ्य वर्कर की तारीफ

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी मालती की तस्वीर के साथ उनके अभियान की तारीफ की है। सिंहदेव ने कहा कि मालती जैसे हजारों कोरोना योद्धा छत्तीसगढ़ को कोरोना मुक्त करने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। सरगुजा में असिस्टेंट मेडिकल अफसर उमाशंकर वर्मा ने भी नई पहल की है। वह रोजाना मजदूरी करने जाने वालों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। बलरामपुर के चांदो क्षेत्र में वर्मा मजदूरों के बुखार, खांसी, सर्दी की जांच करते हैं और लक्षण पाए जाने पर कोविड-19 टेस्ट कराने की सलाह भी देते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!