Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
ताज़ा खबरेंदेश

बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 28701 मामले सामने आए, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2020, सोमवार। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही रिकवरी दर में भी तेजी आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 5.53 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में बीते 24 घंटों में 18,850 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना वायरस की रिकवरी दर भी तेजी से बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 63% से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना वायरस के 28,701 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से मौतों की संख्या 500 रही।  ताजा आंकड़ोे के मुताबिक, देश में सोमवार(13 जुलाई) सुबह 8 बजे तक कोरोना वायरस के अब तक कुल 8,78,254 मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में 3,01,609 एक्टिव केस हैं, वहीं 5,53,470 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 23,174 तक जा पहुंचा है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कुल 2,54,427 मामले

महाराष्ट्र में कोरोना के अब तक सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां अब तक कुल 2,54,427 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में फिलहाल 1,03,813 एक्टिव केस हैं, वहीं यहां कुल 1,40,325 मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक 10,289 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां अब कुल 1,38,470 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में फिलहाल 46,972 एक्टिव केस हैं, वहीं 89,532 लोग इससे ठीक हो चुके हैं।यहां 1966 मौतें हुई हैं। दिल्ली की बात करें तो यहां अब तक कुल 1,12,494 मामले सामने आ चुके हैं। यहां एक्टिव मामलों की संख्या 19,155 है, वहीं 89,968 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में अब तक 3371 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!