Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
देश

देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला, एक्टिव केस बढ़कर 44513 हुए

देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। देश में कोरोना के बढ़ते मामले अब डराने लगे हैं। बीते 24 घंटों में 8582 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार को इस दौरान कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4435 रही है। हालांकि कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आई है। पिछले 24 घंटों में 4 लोगों ने कोरोनावायरस से जान गंवाई है।

एक्टिव केस की संख्या में लगातार इजाफा

कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी एक बार फिर लोगों को डराने लगी है। इस बीच कोरोना के एक्टिव मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या में 4143 का इजाफा हुआ है। अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 44513 हो गई है। 

पाजिटिविटी दर भी तेजी से बढ़ी

मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता (पोजिटिविटी) दर 2.71 फीसद दर्ज की गई है। जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर भी 2.02 फीसद पर पहुंच गई है। वहीं बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,26,52,743 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.21 फीसद रही। इसी के साथ देश में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक कुल 195.07 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन डोज लग चुकी है।

कल आए थे 8329 मामले

कल भी कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिला था। कल कोरोना के 8,329 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान 4,216 लोग कोरोना से ठीक हुए थे और 10 लोगों की इस बीमारी मौत हुई थी।

दिल्ली और मुम्बई में भी बढ़े मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते दिन राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में भी कोरोना के मामलों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली में कोरोना के 795 नए मामले मिले जबकि महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 2,922 नए केस दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 3,081 नए मामले सामने आए थे जो पिछले चार महीने में सबसे ज्यादा केस थे।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!