Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा>>पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित : महाराज>>SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच बारिश के बीच एक्शन मोड में डीएम डॉ. आशीष चौहान>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही
क्राइम

सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

देहरादून:  देहरादून पुलिस ने सेलाकुई थाना क्षेत्र में चोरी और वाहन चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजावाला से चोरी किए गए सीवर के लोहे के ढक्कन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को जमनपुर निवासी फिरोज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ईडी कंपनी के बाहर खड़ी उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (यूके-16-डी-8468) अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना सेलाकुई में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सेलाकुई बाजार की पुरानी चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर साहिल अंसारी (21 वर्ष) को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कुछ दिन पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजावाला में हुई चोरी की वारदात को भी कबूल किया। उसकी निशानदेही पर उस मामले में चोरी किए गए सीवर के लोहे के ढक्कन भी बरामद कर लिए गए।

गिरफ्तार आरोपी:

साहिल अंसारी पुत्र सलाउद्दीन अंसारी, मूल निवासी देवडाड़, जिला गोड्डा (झारखंड), हाल निवासी जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून।

बरामदगी:

चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (यूके-16-डी-8468)

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजावाला से चोरी किए गए सीवर के लोहे के ढक्कन

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक सुमेर सिंह, महिला उपनिरीक्षक शशि राणा, कांस्टेबल वीर सिंह और कांस्टेबल सुशील कुमार शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!