Breaking News :
>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत>>वीकेंड पर देहरादून-मसूरी-ऋषिकेश में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन>>जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश>>शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती>>मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित , कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत>>जिलाधिकारी ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह>>मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा>>विधानसभा सत्र के समापन पर सुनील शर्मा का सरकार पर हमला, बोले- वादों पर खरा नहीं उतरी उमर सरकार>>इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को झटका: स्पेशल टीईटी में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज>>सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल>>मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ>>सीएम योगी ने 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, पुलिस सुधारों पर गिनाए सरकार के कदम>>बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या>>देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>सारण में बाढ़ का बढ़ा खतरा, 48 गांव प्रभावित; 33 नाव और बोट एंबुलेंस से राहत कार्य जारी>>ज्यादा नींद कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत, उठते ही सिरदर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण>>फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर राहुल गांधी के सवाल, चुनाव आयोग और TCS पर उठाई आपत्ति>>‘तकनीक नहीं, कानून का पालन जरूरी’, एसआईआर प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को फटकार
क्राइमदिल्ली

युवक ने दिनदहाड़े रॉड से हमला कर लड़की को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार  

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 28 जुलाई 2023, दिल्ली। मालवीय नगर में दिनदहाड़े एक लड़की को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि एक युवक ने रॉड से हमला कर लड़की की हत्या कर दी। हमले में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, वारदात अरबिंदो कॉलेज के पास हुई है। यहां विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक में लड़की का शव मिला है। लड़की की उम्र 25 साल बताई जा रही है। पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव मिला। उसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली।

आरोपी की पहचान इरफान (28) के रूप में हुई है, जो संगम विहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका के परिजन रिश्तेदार हैं। लड़की के परिवार वालों ने उनकी शादी से इनकार कर दिया था और पीड़िता ने युवक से बात करना बंद कर दिया था। इस इनकार से वह परेशान हो गया। जिसके बाद उसने लड़की की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। लड़की ने इसी साल कमला नेहरू कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया है और मालवीय नगर इलाके से स्टेनो की कोचिंग कर रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस कॉलेज और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टपॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!