Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशदेश

प्रेमी के लिए पाकिस्तान से आई महिला ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से लगाई गुहार- ‘वापस नहीं जाना…..’

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 जुलाई 2023, रविवार, ग्रेटर नोएडा। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके भारतीय प्रेमी सचिन को जमानत मिल गई है। दोनों घर पहुँच गए हैं। सीमा ने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया से गुहार लगाई है कि उसे वापस पाकिस्तान नहीं जाना है। उसे भारत में ही रहना है और सचिन से शादी करनी है। सरकार उसकी मदद करे। दूसरी तरफ उसके पति ने एक वीडियो मैसेज के जरिए प्रधानमंत्री मोदी से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी और बच्चे वापस पाकिस्तान भिजवाए जायें।

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने एक वीडियो मैसेज के जरिए मोदी सरकार से अपील की है कि उसके बच्चों और उसकी पत्नी को बरगलाया गया है। उसने सरकार से अपील की है कि उसकी पत्नी और बच्चों को वापस पाकिस्तान भिजवाया जाए।

गुलाम हैदर का कहना है कि पब्जी गेम के जरिए उसके परिवार को जहनी मरीज बनाया गया है। मेरी पत्नी से उसका घर बिकवा कर भारत बुलाया गया है। उसने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि मैं मीडिया का बहुत शुक्रगुजार हूँ, जिनके जरिए मुझे पता चला कि मेरी पत्नी और बच्चे भारत पहुँच गए हैं। मेरी सरकार से अपील है कि मेरी पत्नी और बच्चों को जल्द से जल्द वापस पाकिस्तान भिजवाया जाए।

दूसरी तरफ अपने भारतीय प्रेमी के साथ रह रही सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उसे पाकिस्तान दोबारा नहीं जाना। उसे अब सचिन के साथ ही रहना है और उसके साथ ही शादी करनी है। उसने बताया कि जिस तरीके से भारत में उसके साथ व्यवहार किया गया और जिस तरीके से उसे सम्मान मिला है, यह उसे पाकिस्तान में नहीं मिलता। सरकार से विनती है कि उसे यहीं रहने दिया जाए और वापस ना भेजा जाए। वहाँ पर उसका कोई भविष्य नहीं है।

सचिन ने भी मीडिया से बात करते हुए बताया है कि सीमा और उसने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर ली थी। अब यहां पर पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करना चाहते हैं। अगर दिक्कत होगी तो हम कोर्ट मैरिज भी कर लेंगे। उसने भी सरकार से अपील की है कि उसे सीमा के साथ रहने दिया जाए। उसने सीमा को गंगा स्नान कराने की बात कही। उसने कहा कि सीमा अब हिंदू बन चुकी है। वह पूजा-पाठ भी करती है, इसीलिए वह दोनों साथ में ही रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!