Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

BJP के निशाने पर केजरीवाल सरकार, भाजपा और AAP के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2022, शनिवार, नई दिल्ली। दिल्ली में आबकारी नीति पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सवाल उठाए हैं। उपराज्यपाल ने आबकारी नीति को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की है। आबकारी नीति की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद केजरीवाल सरकार भाजपा के निशाने पर है। भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल जी ने दिल्ली के लोगों का पैसा लूट लिया और शराब माफिया को मालामाल कर दिया। उन्होंने कहा कि गरीब आपदा के समय दिल्ली छोड़ कर जा रहा था और आपकी सरकार उस समय भी शराब माफिया को धन-धन कराने की बात कर रही थी।

सत्येंद्र जैन को अभी तक बेल नहीं मिली है : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों पर उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा। उपराज्यपाल की चिट्ठी पर अरविंद केजरीवाल चुप रहें। इससे साफ दिखता है कि आपके नाक के तले आपके के लोगों ने मिलकर घोटाला किया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सत्येंद्र जैन जी को अभी तक बेल नहीं मिली है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगे और जेल भी गए और जेल जाते ही सत्येंद्र जैन याददाश्त चली गई। क्या मनीष सिसोदिया जी की भी याददाश्त जाने वाली है? आपके भ्रष्ट मंत्री का तत्काल इस्तीफा होना चाहिए।

आबकारी नीति 2021-22 में लाइसेंस आवंटन के दौरान हुआ नियमों का उल्लंघन

गौरतलब है कि आबकारी नीति को लेकर मुख्य सचिव की रिपोर्ट पर ही उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है। मुख्य सचिव की रिपोर्ट में कहा गया कि आबकारी नीति 2021-22 में लाइसेंस आवंटन के दौरान नियमों का उल्लंघन हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया कि नीति के जरिए लाइसेंस फीस माफ की गई। शराब कारोबारियों को टेंडर में करीब 150 करोड़ रुपये की छूट दी गई, जिसके सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए लाइसेंस प्रणाली में खामियों का भी आरोप है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!