Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डपौड़ी गढ़वालसंस्कृति-कलासामाजिक गतिविधियाँ

द विटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल-2023 : अंतिम दिवस वडाली बंधु के संगीत परफॉर्मेंस ने बाँदी समां

द विटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल- 2023 के अंतिम दिवस भावातीत योग ध्यान, म्यूजिक वर्कशॉप, 84 कुटिया हेरिटेज वॉक, गंगा आरती और वडाली बंधु के संगीत परफॉर्मेंस रहे मुख्य आकर्षण

27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक चलने वाले तीन दिवसीय ‘द बिटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल- 2023 का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन की ओर

देश-विदेश के पर्यटकों और लोगों को महेश योगी के भावातीत योग और बीटल्स की धुन के प्रति आकर्षित करने में सफल रहा ‘द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल-2023 का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 29 अक्टूबर 2023, वानप्रस्थ (ऋषिकेश), यमकेश्वर। जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वानप्रस्थ व 84 कुटिया क्षेत्र में 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक चलने वाले तीन दिवसीय ‘द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल – 2023’ का आयोजन का आयोजन समापन की ओर है।

पहली बार आयोजित होने वाले इस तरह का आयोजन देश-विदेश के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच योग, आध्यात्मिकता, स्थानीय संस्कृति व मोटे अनाज के प्रचार-प्रसार और बीटल्स की धुन के प्रति आकर्षण प्रदान करने में सफल रहा।

27 अक्टूबर को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा इस इवेंट का शुभारंभ किया गया। पहले दिन आयोजन का शुभारंभ, गंगा आरती और अंकित तिवारी के संगीत के परफॉर्मेंस की प्रस्तुति दी गई तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने इंस्टॉल लगाकर स्थानीय मोटे अनाज और उत्तराखंड की बारहअनाजा संस्कृति का प्रचार प्रसार किया गया।
दूसरे दिन 28 अक्टूबर को महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह द्वारा मुख्य अतिथि और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभा करते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई।
दूसरे दिवस में भावातीत ध्यान और योग, इंडियन क्लासिकल डांस क्लासेस, मधुबनी व कलमकारी आर्ट वर्कशॉप, म्यूजिकल परफॉर्मेंस, गंगा आरती, कथक नृत्य, प्रियंका मेहर द्वारा गीत प्रस्तुति और इंडियन ओशन बैंड की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के अंतिम दिवस, 29 अक्टूबर को भावातीत ध्यान और योगा, म्यूजिक वर्कशॉप, 84 कुटिया हेरिटेज वॉक, परफॉर्मेंस सिली पॉइंट ट्रिब्यूट टू बीटल्स, गंगा आरती और वडाली बंधु के गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

इस आयोजन को शानदार बनाने के लिए स्थानीय विधायक यमकेश्वर श्रीमति रेनू बिष्ट ने जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान और उनके टीम को बधाई और शुभकामनायें दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!