Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश
फिल्म-जगतमनोरंजन

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिर दिखेगी इश्क की दीवानगी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 08 अक्टूबर 2025, मुंबई। ‘सनम तेरी कसम’ में अपनी रोमांटिक अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता हर्षवर्धन राणे एक बार फिर पर्दे पर इश्क में पागलपन भरी प्रेम कहानी लेकर लौट रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शक हर्षवर्धन के गहन किरदार और इमोशनल कहानी को लेकर उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

ट्रेलर से पहले गानों ने बढ़ाया क्रेज

फिल्म का टीज़र और पहले से रिलीज हुए तीन गानों ने पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी थी। खासकर टाइटल ट्रैक को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह यूट्यूब ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है। अब ट्रेलर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का जोश और भी बढ़ गया है।

बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी टक्कर

मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ सोनम बाजवा लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थामा’ भी रिलीज हो रही है, जिससे दोनों फिल्मों के बीच कड़ी बॉक्स ऑफिस टक्कर देखने को मिलेगी। ‘थामा’ जहां हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म है, वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अपनी इमोशनल और इंटेंस लव स्टोरी के लिए चर्चा में है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!