Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पर्यटन मंत्री महाराज पर चारधाम यात्रा को लेकर बोला हमला, कहा- ‘महाराज राज्य के नहीं, विश्व के पर्यटन मंत्री हैं’

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मई 2022, गुरूवार, देहरादून। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने दुबई गए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पर चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाराज राज्य के नहीं, विश्व के पर्यटन मंत्री हैं।

कांग्रेस के तमाम बड़े नेता चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर इन दिनों प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं। कोरोना महामारी के चलते बीते 2 वर्ष ठप रही चारधाम यात्रा इस बार पुराने तरीके से प्रारंभ हुई है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री चारधाम पहुंच रहे हैं। इससे यात्रा को लेकर सरकार की व्यवस्था कम पड़ रही हैं। बीते दिनों गढ़वाल दौरे से लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा चार धाम में होने वाली मौत और अन्य व्यवस्था के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं

11 मई 2022 बुधवार को मीडिया से बातचीत में पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि चारधाम यात्रा की व्यवस्था पंगु साबित हो रही है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के दावे जमीन पर दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के विदेश दौरे पर तंज कसते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि महाराज प्रदेश के पर्यटन मंत्री नहीं हैं। वैसे भी वह देश और प्रदेश की बात नहीं करते, विश्व की बात करते रहते हैं।

पर्यटन मंत्री का पलटवार,
पढ़िए पूरी खबर : https://akashgyanvatika.com/tourism-minister-maharaj-told-pritam-singhs-statement-his-immaturity-and-namelessness-said-one-has-to-talk-about-tourism-by-sitting-with-the-world/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!