Breaking News :
>>वेटलिफ्टिंग के विजेताओं को खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदान किए मेडल>>सर्व- समावेशी बजट, देश के हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला है यह बजट – रेखा आर्या>>शारदा कोरिडोर की भूमि का संयुक्त सर्वे हो- सीएम धामी >>बजट 2025-  वित्त मंत्री ने मध्यम वर्ग को दी बड़ी राहत, अब 12 लाख रुपये तक की आमदनी आयकर के दायरे से होगी बाहर >>एसजीआरआरयू एवम् लतिका राॅय फाउंडेशन के बीच एमओयू>>राष्ट्रपति भवन के प्रसिद्ध अमृत उद्यान को कल से जनता के लिए खोला जाएगा >>क्या आप भी हैं नींद की समस्या से परेशान, तो ये योगासन कर सकते हैं आपकी मदद >>एसडीआरएफ कमांडेंट ने महाकुंभ के एसडीआरएफ कैम्प का किया निरीक्षण >>75 चीफ फार्मासिस्टों का प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों व जिला अस्पतालों में किया गया तबादला >>तैराकी और खो खो मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या>>उत्तराखण्ड की झांकी को तृतीय पुरस्कार मिलना प्रदेश के लिये सम्मान की बात – मुख्यमंत्री धामी>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस पर बधाई देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सहित कई बड़ी हस्तियां>>देश भर के खिलाड़ी देखें अल्मोड़ा की संस्कृति – रेखा आर्या>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने किए ऐतिहासिक कार्य- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु>>क्या ग्रीन-टी आपके हार्ट के लिए है फायदेमंद? आईए जानते है इससे होने वाले फायदे>>मुहल्लों में शराब बेचने की स्कीम लेकर आए केजरीवाल – मुख्यमंत्री धामी >>सेब घोटाले की एसआईटी जांच की अनुमति, विभागीय मंत्री बोले- बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी>>महाकुंभ – पुलिसकर्मी ने लोगों के लिए बनाए जा रहे भंडारे के प्रसाद में डाली राख और मिट्टी>>आंगनबाड़ी और सहायिका पदों के लिए आवेदन अब 8 फरवरी 2025 शाम 05:00 बजे तक – रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

तीन दिवसीय प्रतिष्ठित उत्सव ऑक्टेवव-2022 का समापन

महाभारतकालीन समय से रहे हैं उत्तर-पूर्वी राज्यों से हमारे संबंध : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मई 2022, सोमवार, श्रीनगर (उत्तराखंड)। हमारा देश एक राष्ट्र, एक ध्वज और एक आत्मा है। प्रतिष्ठित उत्सव ऑक्टेव-2022 जिस धरती पर हो रहा है, यही वह स्थान है जहाँ से पाण्डव स्वर्गारोहण और केदारनाथ गए थे। इस आयोजन के माध्यम से जो झलक दिखलायी गई वह हमारी महाभारत कालीन संस्कृति से मिलती है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय प्रतिष्ठित उत्सव ऑक्टेव-2022 के समापन अवसर उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के कलाकारों और दर्शकों को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए कही।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तर-पूर्वी राज्यों से हमारा महाभारतकाल से संबंध रहा है। रुकमणी देवी जिनका विवाह भगवान श्रीकृष्ण से हुआ वह अरूणाचल प्रदेश से थीं, अर्जुन का विवाह मणीपुर के राजा की बेटी चित्रांगदा से हुआ, भीम का विवाह नागालैण्ड की जनजाति की हिडम्बा से और दुर्योधन का विवाह असम, गुवाहाटी के राजा की पुत्री भानुमति से हुआ था। इतना ही नहीं असम की गार्गी जनजाति के लोग स्वयं को रामायणकालीन बॉली और सुग्रीव के वंशज मानते हैं।

संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि हमारा उत्तर-पूर्वी राज्यों से गहरा आध्यत्मिक जुड़ाव भी है। असम में माँ कामाख्या देवी और त्रिपुरा में माँ त्रिपुर सुंदरी बालाजी हमारी आस्था एवं श्रद्धा की शक्ति के केंद्र हैं। ऑक्टेव-2022 में आठ राज्य के कलाकारों ने जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी हैं वह महाभारतकालीन संस्कृति से मिलती हैं।

संस्कृति मंत्री ने ऑक्टेव-2022 के लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय समय पर इस प्रकार के आयोजन देश के हर हिस्से में आयोजित होने चाहिए ताकि हम सभी एक दूसरे की संस्कृति से रूबरू हो सकें।

रामलीला मैदान में तीन दिवसीय उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित उत्सव ऑक्टेव-2022 के समापन के अवसर पर असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और सिक्किम के कलाकारों की प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, उनकी पुत्रवधु आराध्या ने सांस्कृतिक दल के प्रमुख को सम्मानित भी किया।

आयोजन में उत्तर पूर्वी राज्यों के लगभग 250 कलाकारों अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। असम के कलाकारों ने बीहू नृत्य, बरडोई शिकला, मणिपुर के कलाकारों ने पुंग चोलम और ढोल चोलम, लाई हरूबा और थांगटा, त्रिपुरा के कलाकारों ने होजागिरी, संगराई मोग, सिक्किम के कलाकारों ने सिंघी छम्म, तमांग सेलो, नागालैण्ड के युद्ध नृत्य, एफिलो कुघू, मुगियंता, अरूणाचल प्रदेश के कलाकारों ने रिकम्पाद, ब्रोजाई, मेघालय के का शाद मस्तीह/होको मेघालय, वांगला और मिजोरम के कलाकारों ने सोलकिया आदि नृत्य एवं प्रस्तुतियाँ दी।

इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि पौडी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की निदेशक श्रीमती दीपिका पोखरना, गढ़वाली गायक नत्थीलाल नौटियार, कार्यक्रम संयोजक राकेश भट्ट, जगजीत सिंह एवं जनरेल सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

सम्बंधित खबर पढ़िए : https://akashgyanvatika.com/maharaj-inaugurated-the-prestigious-festival-octave-2022-with-the-beat-of-the-dhol/

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!