Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तरकाशीउत्तराखण्डपर्यावरण

‘थैंक यू नेचर’ अभियान को मिला जिला प्रशासन का सहयोग : ‘ग्राम झाला बनेगा स्वच्छता का मॉडल गाँव’

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, ११ अक्टूबर २०२५, उत्तरकाशी। पंचायती राज विभाग और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज “थैंक यू नेचर अभियान” के तहत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम झाला में एक बड़ा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग से खंड विकास अधिकारी के माध्यम से कचरा गाड़ी और सफाई कर्मियों को गाँव भेजा गया। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भी सफाई में हिस्सा लिया और एकत्रित किए गए प्लास्टिक कचरे को रीसाइक्लिंग सेंटर भेजा गया।

ग्राम प्रधान अभिषेक रौतेला ने बताया कि “थैंक यू नेचर अभियान” लगातार जनसहभागिता से मजबूत हो रहा है। आज का अभियान इस बात का उदाहरण है कि जब प्रशासन, पंचायत और जनता एकजुट होकर काम करती है, तो बदलाव निश्चित होता है। उन्होंने बताया कि अभियान के विस्तार हेतु उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से ग्राम झाला को “मॉडल विलेज” के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया है, जिस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि एक मास्टर प्लान तैयार कर ग्राम झाला को स्वच्छता के क्षेत्र में उदाहरणीय गाँव बनाया जाएगा।

ग्राम प्रधान अभिषेक रौतेला ने कहा :

“हमारा लक्ष्य केवल कचरा उठाना नहीं, बल्कि लोगों की सोच बदलना है। जब गाँव के लोग अपने परिवेश को धन्यवाद देंगे, तभी प्रकृति भी हमें आशीर्वाद देगी। यही थैंक यू नेचर अभियान का वास्तविक उद्देश्य है।”

अभियान में युवक मंगल दल झाला, स्थानीय होटल व्यवसायी और ग्रामवासी सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस अभियान को समय-समय पर DRS Recycling Organisation, Atulya Ganga और IDEAL जैसी संस्थाओं का भी सहयोग प्राप्त होता रहा है।

जिला प्रशासन के इस समर्थन से “थैंक यू नेचर अभियान” को नई ऊर्जा मिली है। जल्दी ही ग्राम झाला को एक “स्वच्छता मॉडल गाँव” के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

झाला गाँव के युवाओं की पहल थैंक यू नेचर जनमानस के बीच नजीर बन रहा है।
नेचर को स्वच्छ रखकर स्वस्थ जीवन जीना ही 'थैंक यू नेचर' का मूल मंत्र है : ग्राम प्रधान

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!