Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
फिल्म-जगत

‘बॉर्डर 2’ का टीजर रिलीज, सनी देओल की दमदार आवाज ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 17 दिसम्बर 2025, नई दिल्ली। भारतीय सेना के साहस और बलिदान की कहानी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार है। लंबे इंतजार के बाद सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर देशभक्ति और एक्शन से भरे दृश्यों को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। करीब दो मिनट के इस टीजर में युद्ध की गंभीरता, जवानों का जज्बा और भावनात्मक जुड़ाव साफ झलकता है।

सनी देओल की आवाज ने बांधा समां
टीजर की शुरुआत सनी देओल के दमदार वॉइस ओवर से होती है, जो दर्शकों को सीधे देशभक्ति के माहौल में ले जाता है। संवादों के साथ युद्ध की पृष्ठभूमि दिखाई जाती है, जिसमें 1971 के भारत-पाक युद्ध से जुड़े अहम मोर्चों की झलक नजर आती है। शकरगढ़ सेक्टर, श्रीनगर एयरफोर्स बेस और समुद्री सीमाओं पर होने वाले हमलों को तेज रफ्तार एक्शन सीक्वेंस के जरिए पेश किया गया है।

थल, वायु और नौसेना के जांबाज एक साथ
टीजर से यह साफ होता है कि फिल्म में तीनों सेनाओं की अहम भूमिका दिखाई जाएगी। वरुण धवन थल सेना के अधिकारी के रूप में नजर आते हैं, दिलजीत दोसांझ वायु सेना के पायलट की भूमिका में दिखते हैं, जबकि अहान शेट्टी नौसेना के जांबाज अफसर के किरदार में दिखाई देते हैं। वहीं सनी देओल अपने परिचित देशभक्त अंदाज में दुश्मनों से लोहा लेते नजर आते हैं।

किरदारों की निजी कहानियों को भी मिला स्थान
टीजर में केवल युद्ध ही नहीं, बल्कि जवानों के निजी जीवन की झलक भी दिखाई गई है। सनी देओल के साथ मोना सिंह, दिलजीत दोसांझ के साथ सोनम बाजवा, वरुण धवन के साथ मेधा राना और अहान शेट्टी के साथ आन्या सिंह नजर आती हैं। इससे साफ है कि फिल्म में भावनात्मक पहलू और पारिवारिक रिश्तों को भी खास जगह दी गई है।

‘बॉर्डर’ की विरासत को आगे बढ़ाएगी फिल्म
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’, 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की अगली कड़ी है। जेपी दत्ता की उस फिल्म ने देशभक्ति सिनेमा को नई पहचान दी थी। अब ‘बॉर्डर 2’ उसी विरासत को आधुनिक तकनीक और नए कलाकारों के साथ आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’
फिल्म को गणतंत्र दिवस से पहले 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। टीजर के बाद दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं और फिल्म को लेकर उत्साह अपने चरम पर है।

‘संदेसे आते हैं’ की वापसी से बढ़ी उम्मीदें
खास बात यह भी है कि फिल्म में ‘बॉर्डर’ का लोकप्रिय गीत ‘संदेसे आते हैं’ नए अंदाज में दोबारा पेश किया जाएगा। चर्चा है कि इस गाने को सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा अपनी आवाज देंगे, जबकि संगीत मिथुन तैयार कर रहे हैं। फैंस अब इस आइकॉनिक गीत के नए वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!